
करवाचौथ पर्व पूजन इस शुभ मुहूर्त, तिथि में इस विधान से करें
पवित्र कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पूजा करती है । यह पर्व इस वर्ष 2018 में 27 अक्टूबर दिन शनिवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा । सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का बहुत बड़ा महत्व है । यह पर्व देश के लगभग सभी राज्यों में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं । आजकल कई क्षेत्रों में योग्य जीवनसाथी की कामना से कुंआरी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती है । जाने करवा चौथ पूजन करने का सही तिथि शुभ मुहूर्त, विधि एवं इसका विशेष महत्व ।
करवा चौथ व्रत विधि
महिलाएं करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती है, सुबह से रात को चांद दिखने तक कुछ भी खाती-पीती नहीं । सूर्यास्त के बाद सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से करवा माता की पूजा अर्चना करने के बाद बाद आकाश में दिखो चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही पति के हाथ से पानी पीकर इस व्रत तोड़ती है ।
करवा चौथ पर यह जरूर करें
इस व्रत को करने वाली महिलाओं, कुवांरी लड़कियों को दिन भर खुश रहना चाहिए, साथ ही पति भी इस बात का ध्यान रखे की जो पत्नी आपकी लंबी आयु की कामना से निर्जला उपवास रख रही हैं उसे हर संभव खुश रखें । इस दिन महिलाएं घर की बड़ी अपनी सास, ननंद या अन्य बड़ी महिलाओं को सुहाग की सामग्री भेंट भी करती हैं ।
1- इस दिन किसी भी स्थिति में सफेद चीजों को दान में देने से बचना चाहिए ।
2- महिलाएं अच्छा श्रृंगार करें ।
3- नुकली चीजों का उपयोग करने से बचें ।
4- भूख लगने पर व्रत को दोष कभी ना दें ।
5- यदि निर्जला व्रत ना हो सकें, तो महिलाएं एक समय केवल कुछ फलाहार या दूध आदि पीकर भी व्रत रख सकती है ।
करवा चौथ पूजन समय
1- करवा चौथ 27 अक्टूबर 2018 दिन शनिवार ।
2- शाम 5.30 से 7 बजे के बीच करवा चौथ पूजन कर सकती है ।
3- इस बार श्रेष्ठ पूजा का समय शाम 6 बजे रहेगा ।
4- पूजा में प्रज्वलित किए दीपक को चांद निकलने तक प्रज्वलित ही रखें ।
5- 27 अक्टूबर 2018 को चंद्रमा के उदय का समय रात 8.15 मिनट है ।
Updated on:
22 Oct 2018 12:13 pm
Published on:
22 Oct 2018 12:13 pm
