5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस आसान उपाय से मात्र 4 दिन में बदल जाएगी आपकी किस्मत

इस आसान उपाय से मात्र 4 दिन में बदल जाएगी आपकी किस्मत
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 24, 2018

kismat upay

इस आसान उपाय से मात्र 4 दिन में बदल जाएगी आपकी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई उपाय बताए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे उपाय भी बताए जाते हैं जिनसे आपकी सभी समस्याओं का निवारण हो सकता है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी अच्छा तो कभी बुरा समय आता रहता है। जब भी कभी किसी व्यक्ति का बुरा समय आता है तो वह हर प्रकार के पैतरें अपनाता है, बुरे समय में व्यक्ति को भगवान का सहारा रहता है। अपने बुरे समय में व्यक्ति बस यही चाहता है की किसी तरह उसका बुरा समय टल जाए। वह चाहता है कि ऐसे समय में कोई ऐसा उपाय कोई ऐसा टोटका उसे मिल जाए जिससे उसके बुरे समय का प्रभाव कम हो जाए। लेकिन क्या आपको पता है की कई बार लोगों का भाग्य भी उसका साथ नहीं देता उनका भाग्य ही ऐसा होता है जिससे की उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आपका भाग्य भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे सरल उपाय जिनसे मात्र कुछ दिनों में आपका भाग्य आपका साथ देने लगेगा और आपका भाग्योदय हो जाएगा....

ये उपाय दुर्भाग्य को बना देंगे सौभाग्य

1. किसी भी तालाब, झील या नदी में मछलियों को नित्य जाकर आटे की गोलियां खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी किस्मत चमक जाती है।

2. सुबह उठते ही सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन-चार बार फेरें और ईश्वर को नमस्कार करें। इसका कारण है कि हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। नित्य यह कर्म करने से जातक का भाग्य चमक उठता है।

3. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आप बरगद के पत्ते को गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें। ऐसा करने से घर में सुकून और शांति का माहौल बढ़ता है। घर परिवार में बने कलेह भी खत्म हो जाएंगे।

4. प्रतिदिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे।

5. घर के मुख्य द्वार के ऊपर भगवान गणेश का चित्र इस प्रकार लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर रहे। उस पर सुबह दूर्वा जरूर अर्पित करें। ऐसा करने ले घर में खुशहाली प्रवेश करेगी।

6. काली हल्दी की एक गांठ को आप अपनी तिजोरी में रखें। इससे धनवर्षा तो होगी ही, दिमागी सुकून भी प्राप्त होगा।

7. जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से निकलें तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। माता-पिता को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। ऐसा करने से सभी विपरीत ग्रह अनुकूल हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।