
सूर्य की पीड़ा से बचने के लिए रविवार को करें यह उपाय
धरती से सीधे देखें जाने वाले प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव माने जाते हैं, जो समस्त प्राणी, पेड़ पौधे सहित सभी के प्राण आधार भी है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब हो तो उस जातक के जीवन में बहुत सारी परेशानी आने लगती है। जानें सूर्य से होने वाली परेशानी और उनके निवारण के सरल उपाय।
सूर्य के कमजोर होने पर होती है ये परेशानी
किसी व्यक्ति का सूर्य कमजोर होने पर उसे राजकोप का सामना करना पड़ता है। उसे शरीर के कष्ट भी होते हैं जैसे- पित्त, ज्वर, मिर्गी, उदर विकार, नेत्र रोक तथा चर्मरोग आदि।
करें ये उपाय
सूर्य देव की कृपा पाने के लिए नीचे दिए मंत्रों का जप सात हजार (7000) की संख्या में करना चाहिए। उक्त मंत्र का जप किसी भी रविवार के दिन से आरंभ करना चाहिए। निर्धारित संख्या में जप पूर्ण होने के बाद एक सौ आंठ (108) बार हवन भी करें।
सूर्य मंत्र
ऊँ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानमो नविशेयन्नमृतंमृत्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।
सूर्य गायत्री मंत्र
ऊँ भास्कराय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नों सूर्यः प्रचोदयात्।।
उपरोक्त सूर्य मंत्रों का जप करने के बाद विधिवत आम, अकाव, पलाश, गुलर पेड़ों की सूखी लकडियों में गाय के घी का 108 आहूति मंत्र का हवन करें। हवन को रविवार के दिन सुबह के समय ही करें। ऐसा करने से सूर्य के कारण होने वाली पीड़ा से कुछ ही दिनों में मुक्ति मिल जाएगी।
सूर्य यंत्र
जब सूर्य मंत्र का जप करें, उस समय तांबे में बना सूर्य यंत्र को भी अपने सामने पूजा स्थल पर रखें। सूर्य मंत्र से उक्त सूर्य यंत्र स्वतः ही सिद्ध हो जाएगा। बाद में इस सूर्य यंत्र को सदैव अपने पास में रखें, सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
***************
Published on:
11 Apr 2020, 7:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.