31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kali Jayanti: आज है काली जयंती, 45 मिनट है निशिता पूजा का समय

Ma Kali Jayanti: मां काली की महिमा को कौन नहीं जानता, इन्हीं मां काली की जयंती सोमवार को है। मान्यता है कि मां काली प्रसन्न हो जाए तो कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहती है। इन मां काली की जयंती आज है। निशिता काल में इनकी पूजा का विशेष समय है। आइये जानते हैं मां काली की निशिता पूजा का समय क्या है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Aug 2024, 5:04 PM IST

Ma Kali Jayanti Nishita Puja Time

आज है काली जयंती, 45 मिनट है निशिता पूजा का समय

आज काली जयंती और मां की महिमा

Ma Kali Jayanti: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार दस महाविद्या में से पहली मां काली की आज जयंती है। पंचांग के अनुसार श्रावण माह (पूर्णिमान्त भाद्रपद माह) की कृष्ण अष्टमी के दिन काली जयंती मनाई जाती है। आज वही भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी है। देवी का वर्ण काजल के समान काला होने के कारण ये काली के नाम से संसार में प्रसिद्ध हैं। इस दिन इनकी पूजा का विशेष समय निशिता काल है।


देवी भागवत पुराण के अनुसार, देवी महाकाली के विभिन्न सौम्य और उग्र स्वरूप ही दस महाविद्या के रूप में प्रतिष्ठित हैं। देवी महाकाली भगवान शिव के महाकाल स्वरूप की शक्ति हैं। ब्रह्मनील तंत्र के अनुसार देवी काली, रक्त वर्ण और कृष्ण वर्ण, दो रूपों में स्थित हैं। कृष्ण वर्ण की काली का नाम दक्षिणा और रक्तवर्णा काली का नाम सुंदरी है।

ये भी पढ़ेंः

जन्माष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, विवाह, संतान की बाधा और धन की रूकावट हो जाएगी दूर

काली जयंतीः सोमवार 26 अगस्त 2024 को
अष्टमी तिथि प्रारंभः सोमवार 26 अगस्त 2024 को सुबह 03:39 बजे
अष्टमी तिथि समापनः मंगलवार 27 अगस्त 2024 को सुबह 02:19 बजे
निशिता पूजा समयः सोमवार रात 11:59 बजे से रात 12:45 बजे तक (27 अगस्त सुबह)
अवधिः 00 घंटे 45 मिनट

महाविद्या काली का महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार महाविद्या काली मां आदिशक्ति के सबसे अधिक शक्तिशाली स्वरूपों में से एक हैं। ये प्रसन्न होने पर हर संकट दूर करती हैं, सुख समृद्धि देती हैं, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती हैं। मां काली की साधना करने से भक्तों के मन का भय दूर होता है और बीमारियों का नाश होता है।

यदि आपको किसी चीज का भय, शत्रु से किसी प्रकार का डर या मन में किसी बात को लेकर आशंका का भाव है तो वह मां काली की पूजा करने से दूर होता है। यदि आप नित्य रूप से मां काली की पूजा करेंगे तो आपमें आत्म-विश्वास बढ़ेगा, जिससे आप दृढ़-निश्चयी होंगे और निडर होकर अपना काम संपन्न करेंगे।

ये भी पढ़ेंः

जन्माष्टमी के दिन अर्थ सहित इन 13 वंदना मंत्रों का करें ध्यान, श्री कृष्ण पूरी करेंगे हर मनोकामना