5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Morning Tips By Astrology: ब्रह्म मुहूर्त में उठें, करें ये काम, बुलंद होंगे किस्मत के सितारे

एस्ट्रोलॉजर और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता के पत्रिका.कॉम में आपको बता रही हैं सुबह की शुरुआत कैसे आपकी सेहत और किस्मत दोनों बदल देगी...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 19, 2023

morning_tips_by_astrology.jpg

अगर आप भी कॅरियर में सफलता न मिलने से परेशान हैं। पढ़ाई में मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल रहा, दिनभर शरीर में भारीपन लगता है, मानसिक तनाव रहता है, तो एस्ट्रो के यह टिप्स आपको इन परेशानियों से मुक्ति दिलाएंगे। बस आपको करना इतना ही है कि अपनी मॉर्निंग की कुछ हेबिट्स सुधारनी हैं, इनमें देर से उठना, देर से नहाना, नाश्ता करना, पूजा-पाठ न करना आदि शामिल हैं। यहां पढ़ें हजार परेशानियों के ये एक अचूक उपाय...

ब्रह्म मुहूर्त का समय
सूर्योदय से पहले 4 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। ब्रह्म का अर्थ होता है परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ है समय यानी परमात्मा का समय। सूरज उगने से 1 घंटा 36 मिनट पहले का जो समय होता है वही समयब्रह्म मुहूर्त का समय होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत बना लें। इस समय उठना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वहीं यह भी माना जाता है कि इस समय उठने वाले की किस्मत जाग जाती है। जब आप इस समय उठना शुरू कर देंगे तो आपको न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:Life Style : Astro Tips for Health : यह ग्रह देता है गंभीर बीमारियां, यहां जानें इनसे बचने के ज्योतिष उपाय

ये भी पढ़ें:Mercury Transit 2023 in Capricorn: फरवरी में बुध का गोचर इन्हें बनाएगा करोड़पति, रातोंरात बदल जाएगी इनकी किस्मत

यहां जानें आयुर्वेद में ब्रह्म मुहूर्त का महत्व
आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। यही कारण है कि इस समय बहने वाली हवा को अमृत तुल्य कहा गया है। इसके अलावा यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम माना गया है। दरअसल रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। प्रमुख मंदिरों के पट भी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं तथा भगवान का शृंगार और पूजन भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने का विधान है। सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है- अमृत वेला, इस नाम से ही इस समय का महत्व पता चल जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मन शांत और पवित्र बना रहता है।

इस तरह ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। बिना कुछ खर्च किए स्वस्थ और सफल बने रहने के इस फॉर्मूले के लिए आपको बस पूरी दृढ़ता के साथ आलस का त्याग करना होगा। ब्रह्ममुहूर्त के धार्मिक, पौराणिक व व्यावहारिक पहलुओं और लाभ को जानकर हर रोज इस शुभ घड़ी में जागना शुरू कर दें, फिर देखें कितने उम्दा परिणाम आपको मिलते हैं...

ये भी पढ़ें:Numerology Tips: Mulank 2: बुद्धि और चातुर्य से जाने जाते हैं मूलांक 2 के लोग, इन क्षेत्रों में बना सकते हैं कॅरियर

ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर 2023 : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, संवर जाएंगे इनके दिन

यहां पढ़ें ब्रह्म मुहूर्त में उठने से होने वाले लाभ

- सुबह सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आने से पहले अगर आप बिस्तर छोडऩे की आदत बनाते हैं, तो इसका सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि आपका हर काम समय पर होता है।

- ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करने से बच्चों की याद्दाश्त तेज होती है। माना जाता है कि इस समय पढ़ाई करने से लंबे समय तक याद रहता है। जिससे पढ़ाई में भी मन-मुताबिक रिजल्ट मिलने लगते हैं।

- अगर आप मानसिक तनाव से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ऊं शब्द का उच्चारण करें। ऐसा करने से मन के विकार दूर होते हैं और आपके भीतर पॉजिटीविटी बनी रहती है।

- इस समय उठने से शरीर स्वस्थ रहता है। वजन बढऩे और गंभीर रोग होने की आशंकाएं कम होती हैं।

- रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने से सौंदर्य में निखार आता है। शरीर में ताजगी और स्फुर्ति बनी रहती है। और जब आप फ्रेश महसूस करते हैं तो आपके कार्य करने की क्षमता दोगुनी होती है। आप अपने लक्ष्य पाने में खुद को सक्षम बना पाते हैं।