
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य और शनि के गोचर के बाद 22 जनवरी को शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। वे कुंभ राशि में विराजेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, सुख, आभूषण और अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुंभ राशि में पहले से ही शनि विराजमान है। शनि और शुक्र को मित्र के रूप में देखा जाता है। ऐसे में पांच राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुक्र का यह गोचर लाभ दिलाने वाला साबित होगा। पं. जगदीश शर्मा से जानें किन राशियों को मिलने जा रहा है भाग्य का साथ...
कब होगा शुक्र का गोचर 2023?
शुक्र मकर राशि से निकलकर 22 जनवरी रविवार को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वे शाम 4 बजकर 3 मिनट पर अपनी राशि बदल लेंगे। इस राशि में वह 15 फरवरी को रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र गोचर से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत
मेष राशि
शुक्र के गोचर से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर किसी के साथ कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी में भी लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत मिलेंगे।
मिथुन राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों का भाग्योदय होने जा रहा है। नौकरीपेशा हैं, तो समय आपके पक्ष का है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति मिल सकती है। कॅरियर में भी नई उड़ान भरेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।
मकर राशि
शुक्र के गोचर से मकर राशि के लोगों को खुशियों मिलने लगेंगी। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे लोगों को अब सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों का समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। इन्हें बिजनेस में अपार सफलता के साथ कई गुना अधिक मुनाफा मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करने के लिए समय पक्ष का बनेगा, लाभकारी साबित होगा।
Updated on:
18 Jan 2023 05:48 pm
Published on:
18 Jan 2023 05:46 pm
