भीष्म पितामह ने कहा, मेरे एक वचन को मेरे ही दूसरे वचन से काट देने का काम केवल श्रीकृष्ण ही कर सकते हैं। वार्तालाप पूर्ण होने के बाद शिविर से वापस लौटते समय श्रीकृष्ण ने द्रौपदी से कहा कि- तुम्हारे एक बार जाकर पितामह को प्रणाम करने से तुम्हारे पतियों को जीवनदान मिल गया है। अगर तुम प्रतिदिन भीष्म, धृतराष्ट्र, द्रोणाचार्य, आदि को प्रणाम करती होती और दुर्योधन- दुःशासन, आदि की पत्नियां भी पांडवों को प्रणाम करती होती, तो शायद इस महाभारत युद्ध की नौबत ही न आती।