12 दिसंबर 2019 दिन गुरुवार को माँ त्रिपुर सुंदरी ( Maa tripura sundari ) की जयंती का महापर्व है, यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष (अगहन) मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। माँ त्रिपुरी सुंदरी सभी प्रकार की कामनाओं को पूर्ण करने वाली उगते हुए सूर्य के समान हैं। श्री विद्या, त्रिपुरा, श्री सुंदरी, राजराजेश्वरी, ललित, षोडशी, कामेश्वरी, मीनाक्षी, भैरवी एवं कामेश्वरी आदि नामों से माता की पूजा आराधना की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता की विधिवत पूजा करने के बाद इन मंत्रों का जप करने से जपकर्ता की सभी कामनाएं पूरी हो जाती है।