7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दो वजहों से घर में बजाई जाती है घंटी, वैज्ञानिकों ने भी माना शुभ है घंटी बजाना

हिंदू धर्म में माना जाता है कि मंदिर में प्रवेश के दौरान घंटी बजाने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 09, 2017

bell

नई दिल्ली। सभी लोग भगवान में आस्था रखते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी मिल जाएंगे जो नास्तिक भी होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि परेशानी आने पर नास्तिक भी आस्तिक बन जाते हैं। भगवान में आस्था और विश्वास रखने के नाते आप कम, ज़्यादा या फिर कभी-कभार मंदिर तो जाते ही होंगे। मंदिर में प्रवेश के वक्त आप घंटी भी ज़रुर ही बजाते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है। अगर मालूम है तो अच्छी बात है और यदि नहीं मालूम तो परेशान मत होइए हम आपको सब बताएंगे।

हिंदू धर्म में माना जाता है कि मंदिर में प्रवेश के दौरान घंटी बजाने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक तर्क भी बताया गया है। घंटी बजाने के पीछे वैज्ञानिक तर्क को मानने वाले धार्मिक तर्क में विश्वास नहीं करते। उनका मानना है कि मंदिर में प्रवेश के दौरान घंटी बजाने के पीछे वैज्ञानिक कारण ही है।

वैज्ञानिकों ने अपने तर्क रखते हुए बताया कि घंटी बजाने के दौरान एक शक्तिशाली कंपन होता है। इस कंपन से आपके चारों ओर एक खास तरीके की पॉज़िटिव एनर्जी बरकरार रहती है, जो आपको विश्वास और पॉज़िटिव एनर्जी से तरोताज़ा रखती है। इसके साथ ही आपको पूरे दिन अच्छा और शुद्ध वातावरण भी मिलता है। मंदिर में बजने वाली घंटी से वहां और आस-पास के सभी जगहों पर भी वातावरण में पॉज़िटिव रहता है।

वैज्ञानिक बताते हैं कि इसी वजह से लोग अपने घरों के बाहर दरवाज़े पर घंटी और विंड चाइम्स लगाते हैं। ताकि इससे घर में बाहर की बुरी शक्तियां प्रवेश न कर सकें और न ही घर में किसी भी प्रकार की कोई नेगेटिव शक्ति पनप सके। तो वहीं दूसरी ओर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घंटी बजाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और वे आपकी सभी प्रार्थनाओं को सुन लेते हैं।