18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में खुद को कब्रिस्तान में देखना, मतलब…

सपने में खुद को कब्रिस्तान में देखना, मतलब...
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 13, 2020

Sapne me khud ko atmahatya karte dekhna: dream meaning in hindi

सपनों में हमें कब क्या दिखने वाला है ये हमें पता नहीं होता है। कभी तो ये सपने हमें शुभता का संकेत देते हैं तो कभी ये हमें अशुभ होने का संकेत देते हैं। सपनों में हमारे साथ भविष्य में होने वाली कई घटनाओं का हम अनुमान लगा सकते हैं।

पढ़ें ये खबर- भगवान शिव की पूजा में जरुरी हैं ये श्रृंगार, बिलकुल ना करें भूल

स्वप्नशास्त्र के अनुसार माना जाता है की कुछ सपने बुरे होने के बाद भी आपको शुभता का संकेत देते हैं और कुछ सपने शुभ होने के बाद भी आपको भविष्य में होने वाले अशुभ होने का संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं किन बुरे सपनों को नींद में दिखने के बाद आपको भविष्य में इसके शुभ संकेत मिलते हैं....

सपने में खुद को आत्महत्या करते देखना-

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखते हैं तो यह आपके लिये बहुत ही शुभ सपना है। इस सपने को देखने के बाद आपको डरने की जरुरत नहीं है, यह सपना आपको धन आगमन या फिर लंबी आयु का संकेत देता है।

सपने में अगर दिखाई दे सांप-

अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो यह आपके लिये लाभ का संकेत है। इस सपना आपको धन, संपत्ति, संतान सुख का संकेत देता है। इसके अलावा आप इस सपने को देखने के बाद सरकारी क्षेत्रों में लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर सपने में दिखाई दे तोता

अगर आपको सपने में तोता दिखाई देता है तो यह आपके लिये शुभ संकेत है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपन में तोता देखना मतलब धन प्राप्ति का संकेत मिलना होता है।

अगर सपने में खुद को कब्रिस्तान में देखें तो

अगर आप सपने में खुद को कब्रिस्तान में देखते हैं तो इसका मतलब है आपको जल्द ही मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है और आपको जल्द ही उधार दिया पैसा भी मिलने वाला है।

सपने में तारे देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में तारे दिखाई दे तो इसका मतलब आपको जल्द ही कोई नई सूचना मिलने वाली है और अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मुनाफा मिल सकता है।

सपने में छिपकली देखना

अगर आपको सपने में कोई छिपकली दिखाई देती है तो यह आपके लिये बेहद शुभ संकेत है इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन प्राप्त हो सकता है।

सपने में गुलाब देखना

सपने में अगर आप गुलाब देखते हैं तो यह संकेत है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी और रुका हुआ धन वापस आ सकता है।