
ऐसे काम करने वाले से तुरंत नाराज हो जाते हैं शनि देव, भुगतना पड़ता है कठोर दंड
अगर शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, जीवन में धन-यश, मान-सम्मान के साथ हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर गलती से भी ऐसा करने वालों को शनि देव के कोप का भाजन बनना पड़ेगा। कहा जाता है कि जप शनि देव किसी से नाराज हो जाते हैं, तो सपन्नता से परिपूर्ण व्यक्ति को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक पाता है। जानें शनिवार के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति एक अच्छा जीवन जीता है तो उसको जीवन में तीन बार शनि की दशा से गुजरना पड़ता है। पहली बार शनि व्यक्ति के साथ खेलता है, दूसरी बार उसकी जिन्दगी में भूचाल लाता है, और तीसरी बार उसके सारे धन-दौलत को नष्ट कर देता है। यही कारण है कि लोग शनि को शांत रखने के हर संभव प्रयास करते रहते हैं।
1- शनिवार के दिन चांदी के आभूषण खरीदकर किसी को भी उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति कर्जदार बन जाता है।
2- शनिवार के दिन सफेद मोती खरीदकर भेट करने से यंत्रों से होने वाली दुर्घटना के योग बनने लगते हैं।
3- शनिवार पर तांबे के बर्तनों का दान करने से व्यक्ति को व्यापार में घाटा होने लगता है।
4- शनिवार के दिन चांदी, लोहे या फिर स्टील से बनी कैंची खरीदकर उपहार करने से रिश्तों में तनाव आने लगता है।
5- शनिवार के दिन लाल रंग के कपड़े खरीदकर किसी को उपहार देने पर व्यक्ति की सामाजिक छवि खराब होने लगती है।
6- शनिवार के दिन सफेद रंग के कपड़े खरीद कर गिफ्ट करने पर व्यक्ति को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है।
7- शनिवार के दिन चमेली का इत्र खरीद कर किसी को भेंट करने पर व्यक्ति अनेक रोगों से घिरने लगता है।
8- शनिवार के दिन किसी दूसरे के जूते-चप्पल नहीं पहनना चाहिए।
9- शनिवार के दिन किसी को भी बिना वहज परेशान नहीं करना चाहिए और न ही झूठ बोलकर अपने कार्य सिद्ध करना चाहिए।
10- अगर शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन भूलकर भी उपरोक्त कामों को न करें।
************
Published on:
14 Mar 2020 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
