ज्योतिषाचार्य विनोद रावत ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि- साल 2020 में 14 मार्च से खरमास शुरू होकर 13 अप्रैल दिन सोमवार को समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार खरमास की अवधी में कोई भी शुभ मांगलिग धार्मिक आयोजन नहीं करना चाहिए, जैसे- विवाह, नये घर में गृह प्रवेश, नये वाहन की खरीदी, संपत्तियों का क्रय विक्रय करना, मुंडन संस्कार जैसे अनेक शुभ कार्यों को इस एक माह तक नहीं किया जायेगा।