30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shubh Muhurat 2021: आने वाले नए साल यानि 2021 में बिजनेस शुरु करने के मुहूर्त

यदि आप भी नए साल 2021 में अपना कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये हैं श्रेष्ठ मुहूर्त...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Dec 2020, 1:40 PM IST

Shubh Muhurat in 2021 for starting new business : 2021 Subh Muhurats for starting new business

Shubh Muhurat in 2021 for starting new business : 2021 Subh Muhurats for starting new business

साल 2020 की समाप्ति के करीब आने के साथ ही लोगों के मन में 2021 को लेकर नई चमक देखने को मिल रही है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि साल 2021 कैसा रहेगा। इसके साथ ही नए कार्यों को शुरु करने को लेकर भी लोग इस साल की प्रतिक्षा कर रहे हैं। अब हर कोई ये जानना चाहता है कि यदि 2021 में नया कार्य शुरू किया जाए तो कब और कौन सा समय इसके लिए शुभ रहेगा। इसी के चलते लोगों ने 2021 के शुभ मुहूर्तों के बारे में पता लगाना शुरु कर दिया है।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ समय या शुभ मुहूर्त वह समय होता है जिसमें ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति जातक के लिए फलदायक होती है। माना जाता है कि यदि किसी शुभ कार्य को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की गणना करने के बाद शुभ समय निकाल कर किया जाये, तो वह कार्य सफल होता है। साथ ही शुभ मुहूर्त में किया गया काम बिना किसी रुकावट के सफल होता है।

सभी ग्रह और नक्षत्र जब शुभ परिणाम देने वाले होते हैं, तो ऐसे समय को किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है और इसे ही शुभ मुहूर्त कहा जाता है। किसी भी शुभ मुहूर्त की गणना के लिए पंचांग के पांच अंग - तिथि, वार, नक्षत्र, योग व करण की बेहद अहम भूमिका होती है।

वहीं जानकारों का मानना है कि सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए धन की जरूरत होती है और धन अर्जित करने के लिए लोग नौकरी करते हैं, व्यापार-व्यवसाय करते हैं। ये आजीविका के प्रमुख साधन होते हैं इसलिए इन्हें प्रारंभ करने के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त देख लेना आवश्यक होता है। यदि आप भी नए साल 2021 में अपना कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये मुहूर्त अवश्य देख लीजिए...

हिंदी ज्योतिष के अनुसार खास मुहूर्त...

अप्रैल 2021-चैत्र मास
: 25 अप्रैल रविवार
: मई 2021- वैशाख
: 7 मई शुक्रवार
: 8 मई शनिवार
: 9 मई रविवार
: 13 मई गुरुवार
: 22 मई शनिवार
: 23 मई रविवार
: 26 मई बुधवार

जून 2021-ज्येष्ठ मास
: 5 जून शनिवार
: 6 जून रविवार
: 20 जून रविवार

जुलाई 2021-आषाढ़ मास
: 7 जुलाई बुधवार
: 11 जुलाई रविवार
: 24 जुलाई शनिवार

बिजनेस प्रारंभ करने, दुकान खोलने के मुहूर्त 2021
अगस्त 2021- श्रावण मास
: 4 अगस्त बुधवार
: 11 अगस्त बुधवार
20 अगस्त शुक्रवार

सितंबर 2021-भाद्रपद मास
: 4 सितंबर शनिवार
: 9 सितंबर गुरुवार
: 16 सितंबर गुरुवार

अक्टूबर 2021-आश्विन:कार्तिक मास
: 18 अक्टूबर सोमवार
: 20 अक्टूबर बुधवार
: 21 अक्टूबर गुरुवार

नवंबर 2021-कार्तिक मास
: 1 नवंबर सोमवार
: 3 नवंबर बुधवार
: 15 नवंबर सोमवार

दिसंबर 2021-मार्गशीर्ष मास
: 1 दिसंबर बुधवार
: 13 दिसंबर सोमवार

मशीनरी से जुड़ा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए 2021 के मुहूर्त :
- अप्रैल 2021 : 25, 29
- मई 2021 : 8, 9, 22, 23, 31
- जून 2021 : 5, 6, 13, 20, 28
- जुलाई 2021 : 2, 16, 17, 25, 31
- अगस्त 2021 : 13
- सितंबर 2021 : 3, 4, 9, 13
- अक्टूबर 2021 : 11, 20, 21, 28
- नवंबर 2021 : 2, 7, 24, 25
- दिसंबर 2021 : 1, 13