25 दिसंबर बुधवार को ही मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है औऱ वह तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके अलावा गुरुवार 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण के साथ ही धनु राशि में केतु के साथ कुल 6 ग्रहों की युति भी हो रही है, जिसका अशुभ प्रभाव सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व सामरिक हर दृष्टि पड़ सकता है। ग्रहण काल की इस अवधी में अपने गुरु मंत्रों का जप, श्रीगणेश व आदित्य स्त्रोत का पाठ करने के साथ माँ दुर्गा के बीज मंत्रों का जप भी करें।