2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिषीय भविष्यवाणी : 2020 में जनवरी से दिसंबर तक देश में यहां कम और यहां अधिक होगी बारिश

ज्योतिषीय भविष्यवाणी : 2020 में जनवरी से दिसंबर तक देश में यहां कम और यहां अधिक होगी बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 25 Dec 2019, 1:15 PM IST

ज्योतिषीय  भविष्यवाणी :  2020 में जनवरी से दिसंबर तक देश में यहां कम और यहां अधिक होगी बारिश

ज्योतिषीय भविष्यवाणी : 2020 में जनवरी से दिसंबर तक देश में यहां कम और यहां अधिक होगी बारिश

जानें इस साल 2020 में ग्रहों की ज्योतिषीय गणना के अनुसार देश में बारिश कहां अधिक और कहां कम बारिश होगी। ज्योतिषाचार्य पं. राकेश मिश्रा ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया की ग्रहों के स्वाभाव से देश के कई भागों में अच्छा रहेगा परंतु कुछ क्षेत्र कम वर्षा तो कुछ क्षेत्र अधिक वर्षा से प्रभावित रहेंगे। इस साल जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक देश के इन शहरों में ग्रहों के अनुसार बारिश इस प्रकार होगी।

2020 में इन 9 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया, ये उपाय करेगा रक्षा

जनवरी- 6 से 10 जनवरी, 20 से 24 जनवरी, 28 से 30 जनवरी तक देश के कई हिस्सों में शीतलहर, हिमपात, ओलावृष्टि हो सकती है।

फरवरी- 19 से 24 फरवरी के बीच अधिकतर शहरों में वायु, बादल, वर्षा, शीतलहर, हिमपात, ओलावृष्टि की भरपूर संभावना है।

मार्च- 3 से 6 मार्च, 9 से 11 मार्च शीतलहर, हिमपात, ओलावृष्टि हो सकती है।

अप्रैल- मौसम परिवर्तन से गर्मी का प्रकोप भरपूर रहेगा, कुछ स्थानों पर तेज हवा, कहीं छुटपुट बारीश भी होगी।

मई- 7 से 10 मई, 24 से 29 मई तक गर्म लू चलेगी।

जून- 1 से 10 जून उमस वाली गर्मी, 15 से 17 जून, 24 से 28 जून तक वायु, बादल, आंधी के साथ देश के कई हिस्सों में साधारण से भारी बारीश हो सकती है।

2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार

जुलाई- 2 से 5, 9 से 13 जुलाई, 20 से 30 जुलाई तक देश के पूर्वोत्तरी राज्यों में अतिवर्षा एवं पश्चिमी राज्यों में सामान्य बारिश होगी।

अगस्त- 2 से 13 अगस्त, 20 से 21 अगस्त पूरे भारत में भारी बारिश होगी, साथ कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी बनेगी।

सितंबर- 1 से 7 सितंबर, 12 से 18 एवं 26, 28 से 31 सितंबर तक अच्छी बारीश, बिजली, बाढ़ के कारण कई शहरों में क्षति की स्थिति बनेगी।

अक्टूबर- 5 से 7 अक्टूबर, 10 से 13 अक्टूबर, 19 से 30 अक्टूबर तक खण्डवृष्टि हो सकती है।

नवंबर- 2 से 4 नवंबर, 17 से 19 नवंबर एवं 20 से 30 नवंबर तक देश के कई हिस्सों में प्रकृति प्रकोप से जन हानि हो सकती है।

दिसंबर- 4 से 5 दिसंबर, 11 से 14, 24 से 26 एवं 29 से 31 दिसंबर तक देश के कई हिस्सों में खण्डवृष्टि, शीतलहर हो सकती है।

***********