
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पहचान बड़े धनवानों में हो तो रविवार के दिन शाम तंत्र के महाउपाय एक बार जरूर आजमाकर देखें। हर आदमी की ये इच्छा होती है कि उसका नाम समाज के धनवान व कामयाब लोगों की लिस्ट में हो, उसका ख़ुद का घर हो, अच्छा बड़ा व्यापार, अच्छी नौकरी हो, गाडी हो और उसके पास बहुत सारा रूपया पैसा हो, इन सब को पाने के लिए आदमी दिन रात जी तोड़ मेहनत भी करता है, लेकिन चाह कर भी वो उस मुक़ाम तक नहीं पहुंच पाता जिसके ख्वाब उसने संजोए रखें हैं।
अगर आप भी अपनी सभी भौतिक इच्छायें पूरी करना चाहते हैं, तो तंत्र शास्त्र में इन बहत ही असरदार टोटके को जरूर करें। इनका प्रयोग विधिपूर्वक करने से व्यक्ति के हर सपने पूरे हो सकते हैं। इनके करते समय प्रयाय करें की कोई आपको रोके टोके नहीं। इन्हें केवल रविवार के दिन शाम को ही करना है।
रविवार को टोटके
1- रविवार के दिन शाम को सूर्यास्त के तुरंत बाद पीपल पेड़ के नीचे आटे का चौमुखा दीपक सरसों के तेल वाला जलाने से धन वैभव के साथ सुख संपत्ति का आगमन घर में शीघ्रता से होने लगता है।
2- रविवार के दिन शाम को गाय के घी का दीपक घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ जलाने से अचानक ही मां लक्ष्मी किसी न किसी रूप में घर प्रवेश करने लगती है।
3- रविवार के दिन शाम को शिव मंदिर में गौरी शंकर रुद्राक्ष चढ़ाने से घर के सदस्यों की धन आवक में तेजी से वृद्धि होने लगती है।
4- रविवार के दिन के शाम के समय बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर किसी पवित्र नदी के बहते हुये जल में प्रवाहित करने से शीघ्र मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।
5- रविवार को रात में सोने से पहले एक गिलास में गाय का दूध भरें और इस गिलास को अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि नींद में आपके हाथ से दूध गिर न जाएं। सुबह स्नान कर पूजा करने के बाद दूध को स्वयं ग्रहण कर लें। इस उपाय से रूके हुए सभी काम भी बनने लगेंगे।
*****************
Published on:
16 Jun 2019 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
