अगर आपको यात्राओं के दौरान किसी ऐसे मंदिर से फूल या हार मिले तो उस समय सबसे अधिक समस्या होती है क्योंकि यात्रा में उनको संभालकर रखना बहुत कठिन होता है। ऐसे में आप उन फूलों को अपने सीधे हाथ की हथेली पर रखकर सूंघें, सूंघने के बाद उसे किसी पेड़ की जड़ में रख दें या किसी सरोवर, नदी आदि में बहा दें। सूंघने से आप उस फूल में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर उतार लेते हैं। अगर फूल को घर लाने चाहते हैं तो किसी सफेद कागज या अन्य किसी माध्यम से अपने घर लाकर उपरोतक्ति विधि द्वारा करें। भगवान की कृपा से अपकी सभी मनोकामनाएं धीरे-धीरे पूरी होने लगती है।