10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य का राशि परिवर्तन, अगले एक महीने इन 5 राशियों को मिलेगी अपार सफलता

सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 18, 2019

सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

ग्रहों के राजा सूर्य नें राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश कर लिया। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य व्यक्ति के तेज, सरकारी नौकरी, मान-प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य का राशि में गोचर बहुत सी राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों को इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे वहीं कुछ को इसके उल्टे परिणाम भी मिलेंगे। 17 अक्टूबर को मध्य रात्रि में सूर्य ने तुला राशि में प्रवेश किया, आइए जानते हैं इसका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

इस राशि में सूर्य का गोचर सातवें भाव में हुआ है। जो की आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। इसलिये इस समयकाल में आपको वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ समय के लिये आप अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें, वरना आपको भारी नकसान हो सकता है।

आपकी राशि में सूर्य ने छठें भाव में गोचर किया है। इस समयकाल में आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, मनचाही इच्छा पूरी होगी। माता के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

आपकी राशि में सूर्य का गोचर पांचवे भाव में हुआ है। जो कि आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसके परिणाम स्वरुप इस दौरान आपके अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे, इसके साथ ही आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

आपकी राशि में सूर्य चौथे भाव में आए हैं। इस दौरान आपको सभी भौतिक सुख सुविधा प्राप्त होगी। इस समय आपका पूरा भाग्य आपके साथ रहेगा और समाज में सम्मान भी प्राप्त होगा। गोचर के कारण आपके प्रेम संबंधों में भी परेशानियां आ सकती है।

आपकी राशि में सूर्य तीसरे भाव में गोचर कर चुके हैं। इसके परिणाम स्वरुप आपका आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। पुराने रोगों से जल्द छुटकारा मिलेगा। वहीं रचनात्मक कार्यों में सहयोग भी मिलेगा।

आपकी राशि में सूर्य का गोचर दूसरे भाव में हुआ है। आपकी राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आएंगे।

सूर्य का गोचर तुला राशि में ही हुआ है। इसलिये तुला राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिलकुल ना बरतें। कानूनी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। बहसबाजी से बचने का प्रयास करें।

सूर्य का आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर हुआ है। इस दौरान धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में क्लेश बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और धैर्य रखें। कोई भी फैसला बहुत विचार करके हि लें।

सूर्य का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में हुआ है। गोचर के परिणाम स्वरुप आपको इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्ति के नये रास्ते मिलेंगे। कड़ी मेहनत से अपने विरोधियों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।

सूर्य का गोचर आपकी राशि के 10वें भाव हुआ है। इस गोचरकाल में जातकों को सभी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपनी सेहत का ध्यान रखकर कार्य करें।

आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। मित्रों संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। वहीं धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आपने दुश्मनों से थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक समस्याएं आ सकती है।

सूर्य का गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में होने जा रहा है। इस गोचर काल में आपकी आय में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है साथ ही सभी कर्जों से मुक्ति मिल जाएगी।