
बेंगलूरु
साध्वी संयमलता की सहवर्ती साध्वी माधवश्री, साध्वी मनीषप्रभा एवं साध्वी रौनकप्रभा ने कर्नाटक विधानसौधा परिसर का अवलोकन किया। तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष ललित मांडोत ने गाइड के माध्यम से विधान सौधा के इतिहास की जानकारी साध्वी को प्रदान करवाई। साध्वी मार्दवश्री ने कहा कि यह स्थापत्य कला और संस्कृति की प्रतीक ऐतिहासिक विरासत है। यह इमारत वास्तु कला का बेजोड़ नमूना होने के साथ-साथ कर्नाटक का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।साध्वी ने सचिवालय, विशाल विधान परिषद हाल, अन्य सरकारी विभाग के विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। मौके पर तेरापंथ सभा विजयनगर के अध्यक्ष मंगल कोचर, महिला मंडल अध्यक्ष महिमा पटावरी, मंत्री सरिता छाजेड़, सहमंत्री अनिता जीरावाला, युवक परिषद से सहमंत्री पीयूष ललवानी, कैलाश नंगावत, जितेंद्र घोषल, मुकेश सुराणा, अमित भंडारी, हेमलता पीपाड़ा आदि मौजूद थे
।
Published on:
22 Nov 2025 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
