
इस दुनिया में भांति-भांति के लोग है, सबके अपने मिजाज़ और आदतें होती है। किसी को घूमना-फिरना, दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पसंद होती है तो किसी को अकेले रहना पसंद होता है। यह सब मनुष्य के इंटरेस्ट पर निर्भर करता है। लेकिन व्यक्ति की रुची उसकी राशि के अनुसार भी बन सकती है। ज्योतिष के अनुसार राशि का असर हर व्यक्ति पर पड़ता है। किसी को अपने दुख-सुख बांटने के लिए कोई चाहिए होता है तो किसी को नहीं पसंद की उनकी जिंदगी के बारे में कोई जाने,ये सभी व्यक्ति की राशि के अऩुसार होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें बस अपने आसपास की भीड़ से मतलब है। उन्हें लोगों से घिरा रहना पसंद है, फिर चाहे वे लोग जानकार हों या फिर पूरी तरह अजनबी, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके अतिरिक्त कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनको अकेलापन रास आता है। वे अपने अकेलेपन को ना सिर्फ एंजॉय करते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही राशियों के बारे में....
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को घर में रहना बहुत पसंद होता है। वीकेंड्स पर जहां लोग घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं वहीं सिंह राशि के जातकों को आप अपने घर में सोए हुए या पजामे में बैठे हुए पाएंगे। इन्हें भीड़भाड़ वाला स्थान बिल्कुल नहीं पसंद। ये घर पर रहकर अपने परिवारवालों और बेहद नजदीकी दोस्तों के साथ रहना ही पसंद करते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक कभी भी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र नहीं बनना चाहते। उन्हें छिपकर अपने ही दुनिया में मस्त रहना पसंद है। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से ज्यादा घर पर रहकर काम करने में मजा आता है। लोगों के बीच रहकर ये ऊब जाते हैं और ये उनके लिए थकावट भरा काम है। यही वजह है कि इन्हें अकेले रहना ही पसंद आता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक ना तो ज्यादा दोस्त बनाते हैं नाहीं ज्यादा अकेले रहते हैं। इन्हें दोस्तों के साथ भी रहना पसंद है और अकेला भी। लेकिन इन्हें अकेला रहना ज्यादा पसंद होता है। इन्हें अपने लिए समय चाहिए होता है, जो अकेले रहकर ही मिल सकता है। इसलिए ये ना तो ज्यादा घूमना-फिरना पसंद करते हैं और ना ही ज्यादा दोस्त बनाना इन्हें पसंद होता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातक को किताबों में रुची होती है, ये लोग अकेले रहना बहुत पसंद करते हैं। मीन राशि के लोग दिन में सपने देखने वाले होते हैं। सपने बड़े होने के कारण ये लोग अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं। इन्हें घर में रहकर किताबें पढ़ना बहुत पसंद होता है। ये अकेले रहकर अपना क्वालिटी टाइम बीताते हैं। अकेलापन इनकी सभी जरूरतें पूरी कर देता है।
Published on:
18 Nov 2018 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
