28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज शनिवार को बना सर्वार्थसिद्धि योग, इन 8 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि २.१५ तक तथा रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली व शुभ योग भी सूर्योदय से रात्रि २.१५ तक है

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 23, 2017

patrika

astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: ७.५७ तक, तदुपरान्त वैधृति नामक अत्यंत दुद्र्धर्ष व उपद्रवकारी योग रहेगा। सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि २.१५ तक तथा रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली व शुभ योग भी सूर्योदय से रात्रि २.१५ तक है, जो शुभकार्यारंभ के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

मेष
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझकर करें। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ और सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी, लेकिन अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

मिथुन
अपने प्रियजनों से बहुत दिनों बाद भेंट होगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव है।

कर्क
आप किसी का अच्छा करने जाते हो और स्वयं बुरे बन जाते हो। इसलिए दूसरों के विवादों में दखल न दें। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।

सिंह
कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध सकते हैं। झूठे आरोपों से बचें। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या
शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। चलाते समय सतर्कता बरतें।

तुला
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

वृश्चिक
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। दुकान और व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम रहेगा।

धनु
दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है।

मकर
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे।

कुम्भ
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन
भूमि भवन के संबंध में कार्ययोजना बनेगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।