
घर के सारे वास्तु दोष खत्म कर देता है ये पौधा
अगर किसी के घर में किसी तरह भी तरह का वास्तु दोष हो और उससे मुक्ति पाना चाहते हो तो वास्तु दोष को पूरी तरह नष्ट करने वाले इस सदाबहार दैविय पौधे को अपने घर में जरूर लगावें। इस पवित्र पौधे को घर में लगाने से घर एवं घर के आसपास की समस्त नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है। इस पौधे के ज्योतिष शास्त्र एवं आयुर्वेद में भी अनेक उपाय व लाभों का उल्लेख मिलता है।
इस पौधे को लगावें अपने घर में
तुलसी के पौधे की भारतीय संस्कृति में देव स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है- शास्त्रों की माने तो जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता उस घर में भगवान भी रहना पंसद नहीं करते और जिस घर के आंगन में या घर की उत्तर दिशा में लगा होता है उस घर परिवार में कलह और दरिद्रता कभी प्रवेश नहीं करती। लाल तुलसी, राम तुलसी, श्यामा तुलसी, भू तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी आदि तुलसी की प्रमुख प्रजातिया मानी जाती है। तुलसी के घर के आसपास रहने मात्र से घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।
घर के वास्तुदोष दूर करने के लिए तुलसी के पौधे को घर की उत्तर-पश्चिम, पूर्व-उत्तर दिशा के किसी भी खाली कोने में लगाने से घर में निरंतर सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। तुलसी का पौधा किचन के पास रखने से घर के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बढ़ता है। पूर्व दिशा में यदि खिडक़ी के पास तुलसी का पौधा रखा जाए तो आपकी संतान आपका कहना मानने लगेगी। अगर किसी की संतान बहुत ज्यादा जिद्दी और किसी का भी कहना नहीं मानती तो पूर्व दिशा में रखें तुलसी के पौधे की किसी भी तरह खिलाने से शीघ्र उसके व्यवहार में बदलाव आने लगता है।
अगर किसी कन्या या लड़के के विवाह में बाधा आ रही हो तो दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी के पौधे को लगाकर हर रोज उसमें लड़के-लड़की को जल का अर्घ्य देने को कहे।
किसी का व्यापार-कारोबार नहीं चल रहा हो घर या व्यापार स्थल के नैऋत्य कोण में तुलसी का पौधा गमले में लगाकर रोज जल चढ़ावें। ऐसा करने से लाभ होगा।
अगर किसी की नौकरी में या कार्य स्थल में परेशानी चल रही हो तो कार्य स्थल में सोमवार के दिन किसी खाली स्थान पर तुलसी बीज के 16 दाने किसी सफेद कपड़ें में बांधकर दबा देगा। केवल सप्ताह भर में लाभ दिखने लगेगा।
************
Published on:
15 Apr 2020, 2:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.