31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आप जानते हैं पानी का जादुई चमत्कार, घर बैठे बना देता है धनवान

थोड़ा सा जल जीवन ही नहीं धन भी देता है, ज्योतिषिय उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 15 Apr 2020, 7:45 AM IST

क्या आप जानते हैं पानी का जादुई चमत्कार, जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

क्या आप जानते हैं पानी का जादुई चमत्कार, जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,क्या आप जानते हैं पानी का जादुई चमत्कार, जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,क्या आप जानते हैं पानी का जादुई चमत्कार, जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

हम सब जानते हैं कि पानी के बिना किसी का भी जीवन संभव ही नहीं। शास्त्र भी कहते हैं हमारे शरीर का निर्माण जिन पांच तत्वों से मिलकर बना है उनमें सबसे महत्वपूर्ण जल तत्व को ही माना गया है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में पानी के कुछ ऐसे जादुई चमत्कारी टोटके, उपाय दिए है जिनके द्वारा कोई भी अपनी कामनाओं की पूर्ति आसानी से कर सकता है। जानें पानी के चमत्कारी उपाय।

जानें मरने के बाद स्वर्ग मिलेगा या फिर भटकेगी आत्मा

पानी के जादुई चमत्कारी उपाय

1- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस घर में उत्तर पूर्व दिशा के बीच में किसी पात्र में गंगाजल या शुद्धजल रखा जाता है, उस घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता।

2- घर के मुख्य द्वार पर शुद्धजल का पात्र रखने से घर में किसी भी तरह की नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। ऐसा करने से घर में सदेव सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

अपने घर पर ही भगवान गणेश को चढ़ा दें ये चीज, जो चाहे लगेगा मिलने

3- अगर किसी के घर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही तो एक गिलास शुद्धजल में गंगाजल या अन्य किसी तीर्थ का जल मिलाकर 24 बार गायत्री मंत्र बोलकर अभिमंत्रित कर पूरे घर में छिड़कने से घर, परिवार की समस्त समस्याएं कुछ ही दिन में खत्म हो जाती है। इस टोटके को लगातार 7 दिनों तक घर के मुखिया को करना है।

4- घर में नियमित शुद्धजल से शिवजी का अभिषेक करने पर वास्तविक और काल्पनिक दोनों समस्याएं दूर हो जाती है।

5- जिन लोगों के घर में पानी की बर्बादी होती है, व्यर्थ में यहां-वहां पानी बहता या टपकता रहता है, उस घर में मानसिक और आर्थिक समस्याएं एक के बाद एक आने लगती है।

6- जो व्यक्ति प्रतिदिन उगते सूर्य को ताजे शुद्ध जल का अर्घ्य देते हैं, उनके घर में किसी भी चीज का अभाव नहीं रहता।

7- जिस घर के बच्चे अपने माता-पिता के चरण हर रोज गंगाजल मिले जल से धुलते हैं, उस कुल की संतानों को कभी पितृ दोष, जैसी समस्या नहीं होती। ऐसा करने से उस परिवार में 7 पीढ़ियों तक अन्न व धन की कमी नहीं रहती।

*****************