
Vastu Tips For Home According To your Zodiac Signs to get good luck: अक्सर लोग अपनी परेशानियों, जीवन में आने वाली मुश्किलों के लिए किस्मत को दोष देते नजर आते हैं। वहीं कुछ लोग जीवन की इन परेशानियों को वास्तु दोष का कारण भी मानते हैं। इसके लिए वे ज्योतिष के वास्तु उपायों का सहारा लेते नजर आते हैं। वास्तु एक्सपर्ट की माने तो घर का वास्तु यदि दोषपूर्ण हो जीवन में हर तरह की परेशानियों का कारण बनता है। फिर चाहे वह सेहत से जुडी हों, बिजनेस, नौकरी, शिक्षा या फिर तरक्की से जुड़ी हो। यदि वास्तु का ध्यान रखा जाए, तो इन परेशानियों से राहत मिल सकती है। इसीलिए जीवन में वास्तु शास्त्र का दैनिक जीवन में महत्व और बढ़ जाता है।
वास्तु एक्सपर्ट की मानें तो राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं। यदि इन राशियों पर ध्यान दिया जाए, तो आप अपनी राशि के मुताबिक कुछ उपाय करके वास्तु दोषों से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं। लोग अपनी राशि के अनुसार उपाय कर लें, तो उनके जीवन की लगभग हर समस्या का अंत हो जाएगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें अपनी राशि के मुताबिक वास्तु दोष का उपाय...
मेष
घर में सूर्य का प्रकाश होना जरूरी है। इसी पर सबसे ज्यादा ध्यान दें। इस राशि के लोगों को रसोई घर में अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए।
वृष
घर में रंगों और सुगंध पर विशेष ध्यान दें। रंगों के सही प्रयोग से वास्तु दोष दूर हो जाएगा। साथ ही आपको घर में कूड़ापात्र सही तरीके से रखना चाहिए।
मिथुन
घर में हवा का आगमन सही रखें। बहुत ज्यादा कंजस्टेड जगह से बचें। अपने घर में हमेशा सुगंध बनाएं रखें।
कर्क
घर में पानी के स्थान पर विशेष ध्यान दें। पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें। ईशान कोण की दिशा में पानी की व्यवस्था करें।
सिंह
घर में सूर्य के प्रकाश का विशेष ध्यान रखें। बिजली के सामान और स्थानों पर ध्यान दें। आपको घर में ज्यादा अंधेरा नहीं रखना चाहिए।
कन्या
घर में दक्षिण दिशा पर विशेष ध्यान दें। यहां कूड़ा-कबाड़ इक_ा करके न रखें। घर के सामान को हमेशा सही तरीके से रखने की आदत बनाएं।
तुला
घर में हवा के प्रवाह का विशेष ध्यान रखें। साथ ही घर के स्थानों के रंग पर भी ध्यान दें। साथ ही घर को हमेशा सुगंधित बनाए रखें।
वृश्चिक
आपको घर में जल के स्थानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर में सीलन और पानी का लीकेज हो तो उसे तुरंत सही करा लें। सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो। वहीं ईशान कोण दिशा को हमेशा साफ रखें।
धनु
घर में सूर्य के प्रकाश का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही घर की सीढिय़ां ठीक बनी हुई हों। घर के बीचों-बीच की जगह को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें।
मकर
घर में अनुपयोगी सामान इकट्ठा न करें। बाथरूम को साफ-सुथरा बनाए रखें। उत्तर दिशा में कोई बेकार का सामान कभी न रखें।
कुंभ
घर में रंगों और सुगंध पर विशेष ध्यान दें। पूजा स्थान की पवित्रता को बनाए रखें। घर अगर सुगंधित बना रहेगा, तो यह आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा।
मीन
आपको घर में जल के स्थानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रसोई में पानी का स्थान और चूल्हा साथ-साथ नहीं रखना चाहिए। घर के कोनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Updated on:
11 Apr 2023 03:08 pm
Published on:
11 Apr 2023 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
