मेष राशिः कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी करने से बचें वर्ना भविष्य में आपके काफी शत्रु खड़े हो सकते हैं। गर्भवती स्त्रियों को इस दौरान यात्रा से बचना चाहिए। बुधवार को थोड़ी समस्या रहेगी। नए सप्ताह में कुत्तों को रोटी खिलाना लाभदायक है।
वृषभ राशिः रविवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। भैरव जी के मंदिर में उड़द की इमरती चढ़ाएं।
मिथुन राशिः वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। रोमांटिक रिश्तों को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में घी के 5 दीपक जलाएं।