26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samudra shastra: काफी क्रियेटिव होती हैं ऐसी महिलाएं, हर रिश्ते में होती हैं परफेक्ट

काफी क्रियेटिव होती हैं ऐसी महिलाएं, हर रिश्ते में होती हैं परफेक्ट

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Sep 07, 2018

creative mahila

काफी क्रियेटिव होती हैं ऐसी महिलाएं, हर रिश्ते में होती हैं परफेक्ट

समुद्रशास्त्र का मानव जीवन में विशेश महत्व है। समुद्रशास्त्र की सहायता से हम किसी भी व्यक्ति के बारे में सब कुछ आसानी से जान सकते हैं। समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के अंगों से उसके चरित्र, व्यवहार, गुण, पसंद नापसंद आसानी से जाना जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है की हमारे शरीर का हर अंग हमारे स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ बताता है। लेकिन इसे सिर्फ वहीं लोग पहचान सकते हैं जो की इसके बारे में जानकारी रखते हैं। उसी प्रकार समुद्रशास्त्री के अनुसार हम महिलाओं की उंगली से उनका स्वभाव आसानी से जान सकते हैं। हमारे हाथों की उंगलियां हमारा स्वभाव दर्शातीं हैं। वहीं महिलाओं की उंगलियों की बनावट के आधार पर जानते हैं उनके स्वभाव के बारे में...

लंबी और पतली उंगली

समुद्शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की उंगलियां लंबी व पतली होती हैं ऐसी महिलाएं बहुत ही क्रियेटिव होती हैं। ऐसी महिलाएं खुद पर भरोसा रखने वाली होती हैं और किसी अन्य व्यक्ति से ये उम्मीद नहीं रखती। इसलिए हर रिश्ते को बखुबी निभाती हैं, यही कारण है कि प्रेमिका, पत्नी, दोस्त, हर रिश्ते में ये परफेक्ट होतीं हैं।

मोटी और छोटी उंगली

ऐसी उंगलियों वाली महिलाएं दिल की साफ और मस्तमौला होती हैं। दुनियाभर से कोई मतलब ना रखने वाली महिलाएं अपने में ही खुश रहती हैं। लेकिन इस तरह की महिलाएं काम के प्रति कम जिम्मेदार मानी जाती हैं।

मोटी और भरी हुई उंगली

ऐसी उंगलियों वाली महिलाएं बहुत ही खर्चिली होती हैं लेकिन मोटी और भरी हुई उंगलियाें वाली महिलाएं काम और रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर मानी जाती हैं। सोच-समझकर फैसला लेने वाली होती हैं।

छोटी और पतली उंगली

इस तरह की उंगलियों वाली महिलाएं गुस्से में काफी तेज होती हैं। खतरनाक गुस्से के साथ-साथ ये बहुत ही कंजूस भी होती हैं। लेकिन इनका मन हमेशा साफ रहता है किसी के लिए दिल में बुराई नहीं रखती हैं।

बीच की उंगली

यदि किसी महिला के हाथ की बीच की उंगली आसपास वाली उंगलियों की तुलना में ज्यादा बड़ी है तो ऐसी महिला ईमानदार होती हैं।

यदि यह उंगली सामान्य लंबाई की होती है यानि अन्य उंगलियों से लंबी लेकिन बहुत अधिक लंबी नहीं तो ऐसी महिलाएं स्वभाव से गंभीर होती हैं।