
भूल कर भी गृहस्थों को नहीं करना चाहिए भगवान शिव के इन स्वरूपों की पूजा
सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है। लेकिन क्या आपको पता है, भगवान शंकर की कुछ मूर्तियों को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि भगवान शिव की ऐसी मूर्तियां घर में नहीं रखें, जिससे आपके घर की वास्तु खराब हो जाए।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की भैरव रूप की मूर्ति घर में नहीं रखना चाहिए। ना ही इन स्वरूपों की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव के भैरव रूप को तांत्रिक क्रियाओं के लिए आराधना की जाती है। मान्यता है यह शिव की तामसिक रूप है। यही कारण है कि शिव की रूप की प्रतिमा घर में नहीं रखना चाहिए।
इसके अलावा, भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमा या मूर्ति घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि यह स्वरूप भगवान शिव के तांडव का प्रतिक है, जो सृष्टि के विनाश के लिए किया गया था। यही कारण है कि इस प्रतिमा को घर में नहीं रखना चाहिए, इससे घर की वास्तु खराब हो जाता है और घर की सुख-शांति समाप्त हो जाता है।
यही कारण है कि गृहस्थों को भगवान शिव के इन स्वरूपों की पूजा करने से बचना चाहिए। साथ ही इन प्रतिमाओं का घर में नहीं रखना चाहिए।
Published on:
13 May 2019 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
