13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: ढाई सालों में जॉब फेयरों से 1463 बेरोजगारों को मिला रोजगार

जिला रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक बन रहा है। विभाग ने रोजगार मेलों के माध्यम से जिले के 1 हजार 463 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।
3 min read
Google source verification
Dholpur news

जिला रोजगार कार्यालय धौलपुर

धौलपुर. जिला रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक बन रहा है। पिछले 2 साल और 7 महीनों में जॉब फेयर यानी रोजगार मेलों के माध्यम से जिले के 1 हजार 463 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। इस दौरान अभी तक 13 मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों ने शिरकत कर युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया। तो वहीं जिला रोजगार कार्यालय में अभी भ्भी 6 हजार 592 युवाओं ने अपना पंजीयन करा रखा है।

जिला रोजगार कार्यालय समय-समय पर स्थानीय युवाओं को निजी व सरकारी क्षेत्र में नौकरियां दिलाने के लिए जॉब फेयर यानी रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। जिला रोजगार कार्यालय में मौजूदा समय में 6 हजार 592 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है। इन मेलों में विभिन्न कंपनियां सीधे इंटरव्यू लेकर उम्मीदवारों का चयन करती हैं। इसके लिए युवाओं को पहले कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है, जो कि राज्य सरकार के पोर्टल पर दर्ज होता है। जिसके बाद रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं को हायर कर उनका पहला सिलेक्शन करती हैं। जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2024 से अगस्त 2026 तक तीन ढाई सालों में 13 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें 2024 के दौरान 3, 2025 में 6 और इस साल 2026 में अभी तक 4 बार जॉब फेयर आयोजत किए जा चुके हैं। इन दौरान राज्य और देश की नामी कॉरपोरेट कंपनियों ने बढ़-चढक़र शिरकत कर जिले के 1 हजार 463 युवाओं को रोजगार से लाभान्वित किया जा चुका है। इन युवाओं में महिला एवं पुरुष दोनों ही शामिल हैं।

कैसे लें मेलों का लाभ

जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थी रोजगार मेलों के दौरान आवेदन कर सकते हैं। पद और योग्यता के अनुसार कंपनियां प्रतिमाह वेतन तय करती हैं। जिला नियोजनालय के अनुसार रोजगार मेले में पंजीकरण और प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहता है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां लानी होती हैं।

केवल दो कर्मचारियों के सहारे कार्यालय

जिला मुख्यालय का हर छोटा-बड़ा विभाग इन दिनों कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। फिर चाहे ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षा विभाग की हो या फिर लोगों को नई जिंदगी देने वाले स्वास्थ्य विभाग की। यही कहानी जिला रोजगार कार्यालय में भी देखने को मिल रही है। जहां लगभग 50 से 60 युवा प्रतिदिन संबंधित कार्यों के कारण जिले भर से जिला रोजगार कार्यालय आते हैं, लेकिन स्टॉफ की कमी के कारण समय पर युवाओं का समाधान नहीं हो पा रहा, जिससे निराश होकर युवा वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। रोजगार कार्यालय में वर्तमान में केवल 2 कर्मी ही कार्यरत हैं, जबकि जरूरत कम से कम 5 कर्मचारियों की है। जानकारी के अनुसार कार्यालय में एलडीपी के 2 पद रिक्त हैं तो सूचना सहायक का 1 पद रिक्त है। यहां तक कि ऑफिस में कम्प्यूटर संबंधित कार्यों और ऑफिस के कार्यों को करने के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक नहीं है। जिसका खामियाजा यहां विभिन्न कार्यों से आने वाले बेरोजगार युवाओं को उठाना पड़ रहा है, हालांकि जिला रोजगार कार्यालय ने अपने स्तर से कई उच्च अधिकारियों को कार्यालय में कर्मचारियों का अभाव होने की समस्या रखीं गईं, लेकिन जिम्मेदार भी सब देखकर आंखें बंद किए हुए बैठे हैं।

43 साल में कार्यालय को नहीं मिला खुद का भवन

जिला रोजगार कार्यालय में कर्मचारियों का अभाव तो है ही साथ ही यह कार्यालय 43 साल से अपने खुद के भवन के लिए भी तरस रहा है, क्योंकि जिले में जब से रोजगार कार्यालय की शुरुआत हुई है तब से अब तक इस कार्यालय का संचालन निजी भवनों में ही किया जा रहा है। इन ४३ सालों के दौरान जिला रोजगार कार्यालय को अपना खुद का भवन सरकार और जिम्मेदार विभाग के जिम्मेदार लोग खुद का भवन उपलब्ध कराने में नाकाम रहे, जबकि निजी भवन में कार्यालय के संचालन को लेकर प्रति माह हजारों रुपए किराया के रूप में जा रहा है।

रोजगार मेले की मुख्य बातें-

रोजगार मेले में युवा नि:शुल्क ले सकते हैं भाग।

- दस्तावेजों की जांच और आमने-सामने के इंटरव्यू के आधार पर सीधी भर्ती होती है।

- आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो।

- 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट पास युवा भाग ले सकते हैं।