11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे और बहू की मौत; राजस्थान से महाकाल दर्शन को जा रहा था परिवार

धौलपुर जिले से उज्जैन महाकाल दर्शन को जा रहा परिवार मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के सारंगपुर में हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे-52 पर मऊ के पास कार खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में मां, बेटे और बहू की मौत हो गई। ड्राइवर समेत दो घायल हैं, दो बच्चे सुरक्षित हैं।
2 min read
Google source verification
dholpur family death in sarangpur madhya pradesh

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूटा (पत्रिका फोटो)

Dholpur Family Accident in MP: राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला एक परिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे मध्यप्रदेश के सारंगपुर के पास हादसा हो गया। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर शिमला होटल और मऊ के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर में पीछे से जा घुसी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

तीन की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल

कार में एक ही परिवार के लोग और ड्राइवर मिलाकर कुल सात लोग सवार थे। हादसे के वक्त कार चला रहा ड्राइवर आगे चल रही दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार बगल में खड़े ट्रक से पीछे की तरफ से टकरा गई।

हादसे में इन लोगों की गई जान

सोमा त्रिवेदी (65 वर्ष): मां
अंकुर त्रिवेदी (42 वर्ष): बेटा
अर्चना त्रिवेदी (40 वर्ष): बहू

दो बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

इस हादसे में अंकुर और अर्चना के दो छोटे बेटे, अंश (14 वर्ष) और तेजस (10 वर्ष) पूरी तरह सुरक्षित बच गए हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। कार चला रहा ड्राइवर अब्दुल और परिवार का एक अन्य सदस्य निहाल (22 वर्ष) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत शाजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की खबर मिलते ही सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सारंगपुर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे हादसे की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि गाड़ी को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ।