
धौलपुर.जयपुर डिस्कॉम के एक्सइएन विवेक शर्मा ने मचकुंड रोड कार्यालय पर जनसुनवाई की। जिसमें बिजली बिल के 198 प्रकरण सहित 22 बिजली के अन्य मामले आए। कटे हुए व नियमित बिजली उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़क़र भाग लिया। मौकै पर डिस्कॉम ने कंप्यूटर लगाया, जिसमें पुराना रिकार्ड उपलब्ध कराया गया।
जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और बिल संशोधित कर मौके पर बिल जमाया कराए गए । 54 नए व पुराने कटे हुए उपभोक्ताओं ने बिल जमा कराए गए। जिससे डिस्कॉम को 8 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। एक्सइएन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में डिस्कॉम ने निर्धारित 100 प्रतिशत राजस्व वसूली लक्ष्य को प्राप्त के लिए व उपभोक्ताओं की बिल समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई 11 से 4 बजे तक चली। पुराने बिजली कनेक्शन के बिल संबंधित प्रकरण भी आए जिनका निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी गयी। एक्सइएन ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वो अब कनेक्शन नए कनेक्शन ले लें जिससे गर्मियों मे समस्या ना हो।जनसुनवाई में एआरओ गणेश झा, निशार खान व उपभोक्ता मौजूद रहे।
Published on:
25 Feb 2026 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
