
मेले में खूब बिके ऊनी कपड़े, मनोरंजन के साधन का जमकर लिया आनंद
धौलपुर. शहर में शरद मेले में देखने वालो की भीड़ दिखाई दी। कुछ ही दिन में मेला समाप्त होने वाला है। जिसके लिए ग्राहको की भीड़ बढऩे लगी है। इससे मेले में खासी रौनक और गहमागहमी रही।
शुक्रवार को शरद मेले में सर्दी के बाद भी दिनभर रेला लगा रहा। मेले में काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग देखने पहुंचे। सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहने से दुकानों पर रौनक दिखाई दी। दुकानदारों के यहां अच्छी ग्राहकी रहने से व्यापारियों के चेहरे खिले दिखाई दिए। सर्दी बढऩे के साथ सबसे ज्यादा ऊनी कपड़ा की दुकानों पर भीड़ अधिक उमड़ती नजर आई। ऊनी कपड़ो पर सेल लगने से ग्राहको को ज्यादा पसंद आ रहे थे। महिलाएं अपने बच्चे के लिए गर्म स्वेटर भी सस्ते मिलने के चलते खरीद रही थी।
खाने की गर्म सामग्री-सर्दी का अहसास होने के साथ ही गर्म चीज खाने का मन करता है। मेले में लगी खाद्य पदार्थ की दुकानों पर दिनभर चाट पकोड़े, गुलाब जामुन, गोलगप्पे की खासी बिक्री हो रही है। इसलिए खाने पीने की सभी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ लगी हुई है। मनोरंजन के लिए उमड़े लोग। मेले में आए लोगों ने झूला मौत का कुआ, आसमानी झूला, ट्रेने, नाव, मिक्की माउस का आनंद लिया।
हर माल 150 रुपए-
मेले के बाजार में कई घरेलू आवश्यकता की चीजें एकदाम पर भी बिकने आई। दुकानदार इन्हें हर माल एकदाम की आवाजें लगाकर बेच रहे हैं। मेले के बाजार में घरों पर साल भर काम आने वाली क्रोकरी, कमरे के सजावट के समान, गुलदस्ते, हैंडलूम, लोहे की वस्तुएं, बर्तन, कंगन व चूडिय़ों की खरीदारी की गई।
Published on:
30 Dec 2023 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
