16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो माह के बच्चे को छोड़ फंदे पर लटकी विवाहिता, एक बर्ष पूर्व हुई थी शादी

रहरई गांव में विवाहिता की फंदा लगाने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
दो माह के बच्चे को छोड़ फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत Married woman hangs herself leaving two month old child, dies

dholpur, सरमथुरा उपखंड के रहरई गांव में विवाहिता की फंदा लगाने से मौत हो गई। मृतका की शादी एक बर्ष पूर्व ही हुई हैं वही दो माह पूर्व ही बालक को जन्म दिया था।

मृतका का शव घर में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देख सूचना आंगई पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला पूजा मीणा उम्र करीब 20 वर्ष गांव देवरा थाना मासलपुर क्षेत्र की निवासी थी। जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व रहरई निवासी बनवारी लाल मीणा के साथ हुई थीं।

घटना के समय मृतक महिला के सास ससुर खेत पर कृषि कार्य करने गए हुए थे। विवाहित की मौत की खबर पुलिस ने पीहर पक्ष को देने के बाद पीहर पक्ष ने अस्पताल में पहुंच ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव ससुरालियों के सुपुर्द कर दिया है। आंगई थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।