17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 7 सिलेंडर जब्त

धौलपुर. मध्य पूर्व में जारी संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधान को देखते हुए जिले में गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन जांच […]

less than 1 minute read
Google source verification
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 7 सिलेंडर जब्त Action taken against black marketing of domestic gas cylinders, 7 cylinders seized

धौलपुर. मध्य पूर्व में जारी संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधान को देखते हुए जिले में गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन जांच दल ने राजाखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों से कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जांच के दौरान दयाराम कुशवाह द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग की जा रही थीए जिस पर तीन सिलेंडर तथा रिफिलिंग के उपकरण जब्त किए गए। वहीं बाके बिहारी मिष्ठान भंडार से चार सिलेंडर जब्त किए गए।

जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि जिले की गैस एजेंसियों ने सोमवार को उपभोक्ताओं को लगभग 4300 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है और एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न कराएं। आवश्यकता होने पर ही बुकिंग करें तथा निर्धारित समय पर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त करें।