
धौलपुर. जिले के 22 हजार भार वाहनों के स्वामियों में से अभी तक लगभग 12 हजार ने परिवहन विभाग में कर जमा कराया है। कर जमा कराने की समय सीमा 15 मार्च थी। समय सीमा निकले के बाद विभाग ने बिना कर जमा कराए वाहनों के विरुद्ध सघन जांच प्रारम्भ कर दी है। जिसके अंतर्गत वाहनों के चालान बनाकर उनको सीज किया जाकर उनसे कर एवं प्रशमन राशि की वसूली की जा रही है।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि 15 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा चुका है तथा ऐसे वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को लगभग 50 से अधिक वाहनों के चालान बनाकर उनको सीज किया गया है साथ ही एक ही चालान में वाहन स्वामी के नाम पंजीकृत अन्य वाहनों को रिमार्क में डाला गया है, ताकि वाहन स्वामी एक वाहन के साथ अन्य वाहनों का कर भी जमा कराएं। कर जमा कराने पर ही वाहन को रिलीज किया जाएगा।
विभाग ने सघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्रवाई एवं अपने वाहन की जप्ती से बचने के लिए कर जमा कराने को कहा है। कर जमा नहीं कराने की स्थिति में वाहनों को जप्त किया जाएगा। साथ ही वाहनों के 03 प्रतिशत पेनल्टी के साथ प्रशमन राशि भी वसूली जाएगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि उडऩदस्तों को बकाया कर वाहनों की जप्ती, सीज के आदेश प्रदान कर दिए गए हैं।
Published on:
17 Mar 2026 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
