17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत विभाग की कार्रवाई, 30 लाख की बकाया पर 18 ट्रांसफार्मर उतारे

dholpur, सैंपऊ क्षेत्र में बकाया वसूली और विद्युत चोरी के खिलाफ अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम एक्शन में बनी हुई है। मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने करीब 30 लाख रुपए की बकाया पर 18 विद्युत ट्रांसफार्मर उतारते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम […]

less than 1 minute read
Google source verification
विद्युत विभाग की कार्रवाई, 30 लाख की बकाया पर 18 ट्रांसफार्मर उतारे Electricity department takes action, removes 18 transformers due to outstanding dues of Rs 30 lakh

dholpur, सैंपऊ क्षेत्र में बकाया वसूली और विद्युत चोरी के खिलाफ अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम एक्शन में बनी हुई है। मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने करीब 30 लाख रुपए की बकाया पर 18 विद्युत ट्रांसफार्मर उतारते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कैंथरी ग्राम पंचायत के कैंथरी, गोगली व डूंगरवाला सहित सहरौली गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जेईएन दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी के सुपरविजन में बकायादार उपभोक्ताओं को चिह्नित करते हुए लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। कैंथरी के गोगली गांव में उपभोक्ताओं पर करीब 20 लाख बकाया था जिसको लेकर उनकी ओर से कई बार लोगों को बकाया राशि जमा करने के लिए समझाइस की गई उसके बावजूद भी वसूली नहीं होने पर पूरे दलबल के साथ पुलिस जाप्ता के सहयोग से निगम की टीम ने पहुंचकर आठ विद्युत ट्रांसफार्मर उतार कर जप्त किए गए हैं। वहीं कैंथरी, डूंगरवाला व सहरौली में कार्रवाई के दौरान 8 विद्युत ट्रांसपफार्मर उतार कर जप्त किए हैं तो वहीं मौके पर ही करीब 3 लाख की राशि बकायादारों की ओर से जमा कराई गई है। इस दौरान जेईएन मोहम्मद सैफ, शिव ओम बिश्नोई सहित रूप सिंह यादव, लाइनमैन जयप्रकाश, रामकुमार, अजय जाट, कपिल कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।