14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालक की मौत से गुस्साएं परिजनों ने की तोडफ़ोड़, हंगामा

बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सहेड़ी से परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए बालक किशोर (10) पुत्र हरीशंकर को लेकर पहुंचे थे। छत से गिरने से उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक जांच के बाद डॉ.मनोज त्यागी ने उसे रैफर कर दिया। एम्बुलेंस में बच्चे को शिफ्ट करने के कुछ समय बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस पर गुस्साएं परिजनों ने हंगामा कर दिया और पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी।

2 min read
Google source verification
बालक की मौत से गुस्साएं परिजनों ने की तोडफ़ोड़, हंगामा Angry family members vandalised and created ruckus due to the death of the child

- स्टाफ व कुछ मरीज पत्थर लगने से चोटिल, शीशे तोड़े

- वाटरवक्र्स चौराहे पर निजी हॉस्पिटल का मामला

धौलपुर. शहर में वाटरवक्र्स चौराहे के पास निजी हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। यहां बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सहेड़ी से परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए बालक किशोर (10) पुत्र हरीशंकर को लेकर पहुंचे थे। छत से गिरने से उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक जांच के बाद डॉ.मनोज त्यागी ने उसे रैफर कर दिया। एम्बुलेंस में बच्चे को शिफ्ट करने के कुछ समय बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस पर गुस्साएं परिजनों ने हंगामा कर दिया और पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। सडक़ पर जाम लगाने का प्रयास हुआ। जिससें अफरा-तफरी मच गई। पत्थर फेंकने से स्टाफ व कुछ मरीज चोटिल हो गए। एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं, परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि डॉ.त्यागी ने आरोपों को गलत बताया। उधर, सीसीटीवी फुटेज में एम्बुलेंस खड़ी नजर आ रही है। इसमें एक व्यक्ति पत्थर फेंकते दिख रहा है। अस्पताल संचालक डॉ. त्यागी ने अस्पताल में सुबह एक बालक गंभीर हालात में आया था। छत से गिरने से उसके हैड इंजरी थी। जिस पर उसे रैफर कर दिया। एम्बुलेंस में बच्चे को शिफ्ट कर दिया। बाद में मृत्यु होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और पत्थर फेंके। जिसमें स्टाफ व कुछ मरीज चोटिल हो गए। इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

- झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां मरीज के परिजन व चिकित्सक में अनबन हो गई थी। मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने हंगामा करते पत्थर फेंके। जिस पर समझाइश कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है।

- अशोक कुमार, एसआई कोतवाली धौलपुर