15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नजर चूकते ही किशोर ले उड़ा नकदी भरा थैला

राजाखेड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार को दिन-दहाड़े एक किशोर बाइक पर लटकी थैले को लेकर भाग गया। थैले में १४ हजार रुपए रखे थे।

2 min read
Google source verification
नजर चूकते ही किशोर ले उड़ा नकदी भरा थैला

नजर चूकते ही किशोर ले उड़ा नकदी भरा थैला

धौलपुर. राजाखेड़ा कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार को दिन-दहाड़े एक किशोर बाइक पर लटकी थैले को लेकर भाग गया। थैले में १४ हजार रुपए रखे थे। घटना को लेकर पीडि़त अभिकर्ता रामसुजान ठाकुर निवासी नाहिला रोड ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह सुबह सवा ग्यारह बजे बाइक से व्यापारी विनोद सोनी की दुकान पर आया था। बाइक पर लटकी थैले में डाकघर की पासबुकें और 14 हजार रुपए रखे थे। अचानक एक किशोर और मौका पाकर बाइक पर लटके थैले को लेकर भाग निकला। आरोपी बाद में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक संदिग्ध उसमें नजर आया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों ने बाजार में गश्त कराने की मांग की है।


धर्मशाला की जगह बनाए अग्रसेन शक्तिपीठ

अग्रसेन महाराज जयंती महोत्सव में 80 वर्षीय अग्रवाल पुरुष वृद्धजनों के सम्मान समारोह में हरीधाम हरिद्वार के आचार्य स्वामी बालकानंद गिरी ने कहा है कि बच्चों में बालपन से ही संस्कार पैदा करना होगा। मातृशक्ति विशेष रूप से सजग रहे बच्चों को शिक्षित करना उच्च शिक्षा दिलाना अच्छी बात है लेकिन उनमें यदि संस्कार पैदा नहीं किए तो बालक हमसे दूर हो जाएंगे जो माता- पिता के लिए असहनीय होगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आचार्य का स्वागत किया। आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर हरिद्वार में विराजमान है जो सनातन संत परिपाठी में चार शक्राचार्य के बाद आते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल धर्मशालाओं का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। अत: धर्मशालाओं के स्थान पर अग्रसेन शक्तिपीठ बनाए जाए जो अग्रवालों को मूल्यों के प्रति जागरूक करने का काम करें तथा संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें परिवार में सहनशील, विश्वासी बनकर एक दूसरे को समझना होगा। आज परिवार इसीलिए बिखर रहे हैं। गुरु का सम्मान करें माता-पिता भी गुरु की श्रेणी में आते हैं। इस अवसर पर 30 से अधिक वृद्ध जनों को शॉल, माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि जयपुर से आए गोविंद प्रसाद अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन राजस्थान रहे। मंच संचालन हरिशंकर मंगल ने किया।