20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे

भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व चल रहा है और एक दिन पहले ही दिवाली मनाई है लेकिन अब दीपावली पर्व मनाने का अगले छह माह में सभी को तीन बार और मौका मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे

विधानसभा चुनाव: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अभी 3 बार दीपावली और मनाएंगे

धौलपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व चल रहा है और एक दिन पहले ही दिवाली मनाई है लेकिन अब दीपावली पर्व मनाने का अगले छह माह में सभी को तीन बार और मौका मिलेगा। दूसरी दीपावली 3 दिसम्बर को मनाएंगे, उस दिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पर और चौथी दीपावली प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के तीसरी दफा देश की कमान संभालने पर मनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। कहा कि कांगे्रस की सरकार को जनता समझ चुकी है। जो केवल वादे करनी वाली है, वादों को पूर्ण नहीं करती है। यह बात जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राजस्थान में दिनोंदिन अपराध बढ़ रहा है। इस मौके पर उत्तराखण्ड के केबिनेट मंत्री व चुनाव प्रभारी धन सिंह रावत, संभाग सह प्रभारी मीडिया मुकेश सक्सेना, मीडिया सेंटर संयोजक धीर सिंह जादौन, सह संयोजक मीडिया सेंटर राजू गुर्जर एवं अविनाश गुर्जर मौजूद रहे।

महाराणा गु्रप का मित्र मिलन समारोह आयोजित

दीपावली के पर्व पर गंगाबाई की बगीची में मंदिर पर महाराणा गु्रप का मित्र मिलन समारोह आयोजित हुआ। ग्रुप के साथ में अध्ययनरत रहे महंत हनुमानदास के सानिध्य में वर्ष 1993 में महाराणा स्कूल के अध्ययनरत पूर्व छात्रों का मित्र मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रशांत हुंडावाल नेे कहा कि वैसे तो दोस्ती भगवान का दिया हुआ वह उपहार है जिसके पास यह उपहार है वो दुनियां का सबसे धनी और भाग्यशाली है और जो भी इस उपहार को पाने में असफल रहा उससे बड़ा गरीब और दुर्भाग्यशाली भी कोई नहीं है।