17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा रच रही षड्यंत्र, राहुल गांधी गरीब, मजदूर और किसानों की बुलंद आवाज: बोहरा

- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह   धौलपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश तेजी से बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के समर्थन में धौलपुर के एकीकृत पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि यह सब भाजपा का षड्यंत्र है।

2 min read
Google source verification
BJP is plotting, Rahul Gandhi is the voice of poor, laborers and farmers: Bohra

भाजपा रच रही षड्यंत्र, राहुल गांधी गरीब, मजदूर और किसानों की बुलंद आवाज: बोहरा

भाजपा रच रही षड्यंत्र, राहुल गांधी गरीब, मजदूर और किसानों की बुलंद आवाज: बोहरा


- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह

धौलपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश तेजी से बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के समर्थन में धौलपुर के एकीकृत पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि यह सब भाजपा का षड्यंत्र है।

एक बेहद अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छीन ली गई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि राहुल गांधी बिना डरे इस निरंकुश शासन से लड़ रहे हैं लोगों की आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी मोदी सरकार में हो रही लूट और भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। वह अडानी के साथ पीएम मोदी के रिश्ते के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि शैल कंपनियों की ओर से अडानी समूह में लगाया गया 20 हजार करोड़ रुपए का विदेशी पैसा किसका है। पीएम मोदी और बीजेपी सवाल का जवाब देने में नाकाम रहे हैं।

उन्हें पता है कि उनकी पोल खुल जाएगी। इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश सरकार कर रही है। गांधी परिवार ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उस परिवार को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है राहुल गांधी निडर और निर्भीक लीडर हैं। देश की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। केंद्र सरकार उनकी लोकप्रियता से घबरा गई है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला। देश उनके साथ खड़ा हुआ है। राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा करके इतिहास रचा है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि पूर्व में जनता पार्टी सरकार ने भी इंदिरा गांधी के खिलाफ कई आयोग बिठा दिए। इसका जवाब जनता ने दिया और श्रीमती गांधी फिर देश की प्रधानमंत्री बनीं। राहुल गांधी भी भाजपा के इस षड्यंत्र से घबराने वाले नहीं हैं। जिला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी करोड़ों भारतीयों के नेता हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से मोदी सरकार घबरा गई और उन्होंने यह कदम उठाया है। लोकसभा प्रत्याशी संजय जाटव ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है और वह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच महेश शर्मा, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, कांग्रेस नेता अमित मुद्गल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। सत्याग्रह का संचालन प्रवक्ता धनेश जैन ने किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मनियां राजेंद्र पोसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष धौलपुर उमर फारूक, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मास्टर, ब्लॉक अध्यक्ष बसेड़ी राम भरोसी मीणा, सेवा दल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष राजाखेड़ा वीरेंद्र सिंह जादौन, उपाध्यक्ष नाहर सिंह जाटव, पार्षद जहूर खान, अशोक शर्मा, नवल सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, राम प्रकाश मीणा, एससी विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, रमेश साहू , पूर्व पार्षद मुकेश कंचन, पार्षद धीरू जाट, विवेक शर्मा, आकाश मिश्रा, किशन सिंह, महेश शर्मा, दीपक सक्सेना समेत कई कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।