धौलपुर

सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

जयपुर में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जाएंगे कार्यकर्ता

less than 1 minute read
सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

जयपुर में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जाएंगे कार्यकर्ता
भाजपा की बैठक धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रवण वर्मा की अध्यक्षता हुई। इस दौरान जिला प्रभारी कमल पहाडिय़ा ने मंडल स्तर तक अल्पकालिक विस्तारकों की नियुक्ति की। बैठक में 4 दिसंबर को जयपुर में होने वाली संगठनात्मक बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं को पहुंचने के निर्देश दिए गए। वहीं 13 दिसंबर को धौलपुर में जन आक्रोश रैली निकालने का निर्णय किया गया। संयोजक बाड़ी के पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा ने कहा कि रैली के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पीडि़त आमजन का दर्द सडक़ों पर लाया जाएगा। पूरे जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता धौलपुर में रैली में शामिल होंगे। इस दौरान जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसके माध्यम से जिले में पुलिस द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी प्रशांत परमार ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, राजाखेड़ा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा , प्रधान तुलसीराम कुशवाह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जितेन्द्र सिंह रजौरिया, नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा, दया दुबे, पल्लवी गर्ग गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह घुरैया, मंडल अध्यक्ष मुश्ताक, हरिनिवास प्रधान, मुस्ताक कुरैशी, लाडली मोहन त्यागी, जितेंद्र तिवारी, विक्रम सिसोदिया, मुकेश सक्सेना, डॉ. मनोज शर्मा, मुकेश हनुमानपुरा, अनिल धारिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने किया। धौलपुर. भाजपा की बैठक में मौजूद जिला पदाधिकारी।

Published on:
01 Dec 2021 08:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर