Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से मजबूत होगी भाजपा

धौलपुर. जिले में सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रवास कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की जिला बैठक राजाखेड़ा बाइपास स्थित एक मेरिज होम में हुई। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के 19 मंडलों को संगठन की दृष्टि से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक बूथ को सक्रिय करना है। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।

2 min read
Google source verification
 BJP will be strengthened by the appointment of strong mandal, active booth and Panna Pramukh

सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से मजबूत होगी भाजपा

सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से मजबूत होगी भाजपा
जिला भाजपा की बैठक

धौलपुर. जिले में सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रवास कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा की जिला बैठक राजाखेड़ा बाइपास स्थित एक मेरिज होम में हुई। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के 19 मंडलों को संगठन की दृष्टि से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक बूथ को सक्रिय करना है। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।
वर्मा ने कहा कि पार्टी मजबूत होती जा रही है। संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को और अधिक कार्य करना होगा। जिले का किसान आज प्रशासन की अनदेखी तथा कांग्रेस की गहलोत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण खून के आंसू रो रहा है। फसलें चौपट हो गई है तथा बाढ़ ने जनता का बहुत बड़ा नुक़सान किया है, परंतु प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। अब तक किसानों की फसलों की गिरदावरी शुरू नहीं की है। जिससे किसानों के नुक़सान की भरपाई हो सके। व्यापारियों की हालत खराब है। पूर्ण रूप से कांग्रेस की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।
इन परिस्थितियों में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें, तो भाजपा अजेय बन जाएगी। जिला महामंत्री सुखराम कोली ने कहा कि आने वाले समय मे कार्यकर्ता को अधिक सजग रह कर कार्य करना है। सिर्फ भाजपा में ही आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जैसे पद पर पहुंच सकता हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर शर्मा ने मंडलों में अधिक प्रवास की आवश्यकता बताई। कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सभी प्रमुख लोगों से संवाद स्थापित करें।
जिला उपाध्यक्ष कमल पहाडिय़ा ने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संचालन जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने किया। बैठक में सुरेश कौशिक, नागवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री विनय परमार, जितेन्द्र तिवारी, रामप्रसाद बघेला, दया दुबे, जिला कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष नगरपरिषद कुक्कू शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया, महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी गोस्वामी, ओबीसी मोर्चा से बबलू पोसवाल, रामशंकर शर्मा, बाचराम बघेला, मनोज शर्मा, मुकेश सक्सेना, आईटी से शिवशंकर परिहार, पार्षद रामशर्मा, केजी तिवारी, दिलीप पाराशर, प्रभारी मदन कोली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।