11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडहर आंगनबाड़ी की बदली तस्वीर: बच्चों को सीसीटीवी, सोलर, खेल मैदान की मिलेगी सुविधा

महिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर मंजरी फाउंडेशन ने सरमथुरा के खरौली ग्राम पंचायत अन्तर्गत बड़ागांव की खंडहर एवं जर्जर अवस्था में पड़ी आंगनवाड़ी को एसबीआई कार्ड के सहयोग से प्ले स्कूल मे बदल दिया। आंगनबाड़ी की दीवारों पर बेहतरीन चित्रकारी की गई है। जिससे बच्चे खेल खेल में सीख सकेंगे। इसी के साथ साथ बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, बैठने के लिए स्टूल, मेज, कॉरपेट, पानी का कैम्फर वजन तोलने की मशीन, डस्टबिन आदि भी उपलब्ध करवाए गए है।

2 min read
Google source verification
खंडहर आंगनबाड़ी की बदली तस्वीर: बच्चों को सीसीटीवी, सोलर, खेल मैदान की मिलेगी सुविधा Changed picture of ruined Anganwadi: Children will get the facilities of CCTV, solar, playground

-नई शिक्षा नीति और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप दिखा बदलाव

dholpur, सरमथुरा. ग्रामीण क्षेत्र में आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के सतत विकास के लक्ष्यों को पूर्ति करने की प्रथम सीढी है। लेकिन आंगनवाड़ी केन्द्रों की बदहाली देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चों के उन्नयन के लिए सरकार भी गंभीर नही है। अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर अवस्था में है या खंडहर में तब्दील हो चुकी है। अब इन आंगनबाड़ी केन्द्रो की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है।

महिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर मंजरी फाउंडेशन ने सरमथुरा के खरौली ग्राम पंचायत अन्तर्गत बड़ागांव की खंडहर एवं जर्जर अवस्था में पड़ी आंगनवाड़ी को एसबीआई कार्ड के सहयोग से प्ले स्कूल मे बदल दिया। आंगनबाड़ी की दीवारों पर बेहतरीन चित्रकारी की गई है। जिससे बच्चे खेल खेल में सीख सकेंगे। इसी के साथ साथ बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, बैठने के लिए स्टूल, मेज, कॉरपेट, पानी का कैम्फर वजन तोलने की मशीन, डस्टबिन आदि भी उपलब्ध करवाए गए है। यही नही आंगनबाड़ी केन्द्र को आधुनिक बनाने के लिए सॉलर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वही बच्चों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए आरओं और वाटर कूलर की व्यवस्था के साथ हाथ धोने के लिए छोटा प्लेटफार्म भी बनाया गया है।

स्कूल के प्रिंसिपल मुबारिक हुसैन ने आंगनवाड़ी केन्द्र की तारीफ करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र में सुविधाएं इतनी अच्छी हैं कि बच्चे घर लौटने को तैयार नहीं होते है। इस मॉडल केन्द्र की दिवार पर मनमोहक रंगों से बच्चों को आकर्षित करने वाले चित्र बच्चों को खूब भा रहे है। यही नही इस आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए एक किचन गार्डन, पुष्प वाटिका, पोषण वाटिका और आंनद वाटिका भी है। मंजरी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट इंचार्ज सुबोध गुप्ता ने बताया कि एसबीआई कार्ड के सहयोग से समृद्ध परियोजना के अंतर्गत एसडीजी के लक्ष्य और नई शिक्षा नीति और बाला कांसेप्ट को ध्यान मे रखते हुए इस आंगनवाड़ी को प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है। यें जिले की सबसे बेहतर सुविधाओं और सेवाओं युक्त आंगनवाड़ी है।

बच्चों को बीमारियों व कुपोषण से बचाने की कवायद:

खरौली ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रवि मीणा ने बताया कि आकर्षक आंगनवाड़ी केंद्र और बच्चों के अनुकूल जल और स्वच्छता सेवाएं बच्चों को बीमारियों और कुपोषण से बचाने में मदद करेंगी और बच्चों को केंद्र की ओर आकर्षित करेंगी। ये सभी सुविधाएं बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं सुनिश्चित करेंगी। आंगनबाड़ी के बच्चों को स्कूल बैग, जूते, पानी की बोतल आदि भी उपलब्ध कराई गई। आंगनबाड़ी में बच्चों के उन्नयन के लिए खेल मैदान भी तैयार किया गया है।

आधुनिक बनी आंगनबाड़ी बच्चों की रूचि बढी

बड़ागांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चे भी अब रुचि लेने लगे है। नई शिक्षा नीति पर आधारित आंगनवाड़ी का कायाकल्प मंजरी फाउंडेशन ने एसबीआई कार्ड के सहयोग से किया है। उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग धौलपुर भूपेश गर्ग ने बताया कि आंगनवाड़ी को आकर्षक, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए चित्रकारी के साथ साथ बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था, अतिरिक्त भोजन, स्वास्थ्य की नियमित जांच, परामर्श कक्ष जैसे बिंदुओं पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। बेहतर सुविधा और वातावरण मिलने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सकेंतको मे सुधार होगा।