5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद मेले में लिया बच्चों ने झूलों का आनंद, भीड़ से मेला हुआ गुलजार

धौलपुर. शहर में मचकुण्ड रोड मेला मैदान में मेला देखने के लिए भीड़ उमड पड़ी। मेला कुछ ही दिनों का रह गया है। मेले में जहां बच्चे खिलौने खरीद रहे थे वहीं महिलाएं घरेलू सामान खरीद रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Children enjoyed the swings in the autumn fair, the fair was bustling with crowd

शरद मेले में लिया बच्चों ने झूलों का आनंद, भीड़ से मेला हुआ गुलजार

धौलपुर. शहर में मचकुण्ड रोड मेला मैदान में मेला देखने के लिए भीड़ उमड पड़ी। मेला कुछ ही दिनों का रह गया है। मेले में जहां बच्चे खिलौने खरीद रहे थे वहीं महिलाएं घरेलू सामान खरीद रही थी। छोटे बच्चे झूला झूलने के लिए व्याकुल थे। एक परिवार का सदस्य उनको झूला झुलाने के लिए गया वहीं महिलाओं ने सामान की खरीदारी की। शरद मेले में झूले पर काफी भीड़ लगी रही। बच्चे छोटे झूले झूल रहे थे। वहीं बड़े लोग आसमानी, नाव तथा बतख का झूला झूलने के लिए अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे।

अब मेला एक सप्ताह से कम दिन का रह गया है। जिसके चलते अब भीड़ से मेला गुलजार होने लगा है। मेले में क्या बच्चे बूढ़े, जवान सभी में अदभूत उत्साह दिखाई दे रहा था। बच्चों की तो मस्ती देखने को ही मिल रही थी। छोटे बच्चे नाव का झूला झूलने के साथ मस्ती कर बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। मेले में दिन भर झूले झूलने को लेकर बच्चों की भीड़ लगी रही। वहीं खाने के लिए लगी दुकानों पर चाट, आइसक्रीम तथा बैलून बेचने वालों की जमकर चांदी कटी। सर्दी में भी लोगों को सोफ्टी खूब पसंद आ रही थी। बच्चों ने जमकर बैलून और खिलौने की खरीदारी की। मेले में भीड़ से मैदान गुलजार हो गया