11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्षदों के खिलाफ हड़ताल पर गए नगर परिषद कार्मिक, दुव्र्यवहार का लगाया आरोप

धौलपुर. कुछ पार्षदों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर परिषद के कार्मिक सोमवार से हड़ताल पर चले गए। कार्मिकों ने सोमवार को जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर बताया कि कुछ पार्षदों की ओर से आए दिन नगर परिषद कार्मिकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्हें स्थानान्तरण की धमकी भी दी जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
City council personnel went on strike against councillors, accused of misbehavior

पार्षदों के खिलाफ हड़ताल पर गए नगर परिषद कार्मिक, दुव्र्यवहार का लगाया आरोप

धौलपुर. कुछ पार्षदों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर परिषद के कार्मिक सोमवार से हड़ताल पर चले गए। कार्मिकों ने सोमवार को जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर बताया कि कुछ पार्षदों की ओर से आए दिन नगर परिषद कार्मिकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्हें स्थानान्तरण की धमकी भी दी जाती है। कार्मिकों ने आरोप लगाया कि एक जून को वार्ड 44 के पार्षद भूपेन्द्र घुरैया व अन्य पार्षदों ने स्टोर शाखा के वरिष्ठ सहायक के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार किया और अपने काम मनमाने तरीके से कराने की धमकी दी।

कार्मिकों ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने 2 जून को सभापति व आयुक्त को ज्ञापन देकर संबंधित पार्षद से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग की थी। सभापति की ओर से तब दो दिन का समय दिया गया था। अब दो दिवस गुजरने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से कार्मिकों में रोष है। आक्रोशित होकर फेडरेशन के सदस्य कलमबंद हड़ताल पर गए हैं।