1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसी नेता की निर्मम हत्या के बाद तनाव के हालात, सुरक्षा बढ़ाई

धौलपुर में शुक्रवार शाम कांग्रेसी नेता की निर्मम हत्या के बाद अब माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। धौलपुर में कल शाम जलालपुरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मेहताब सिंह को गोली मार दी गई। मेहताब सिंह की हत्या के बाद अब शव मुर्दाघर में रखवाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo1694258258.jpeg

धौलपुर में शुक्रवार शाम कांग्रेसी नेता की निर्मम हत्या के बाद अब माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। धौलपुर में कल शाम जलालपुरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मेहताब सिंह को गोली मार दी गई। मेहताब सिंह की हत्या के बाद अब शव मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों ने फिलहाल शव लेने की हांमी नहीं भरी है। पुलिस के सामने आज शव का अंतिम संस्कार कराना सबसे बड़ी चुनौती है। जिले में पुलिस का अलग से बंदोबस्त कया गया है। दरअसल मेहताब सिंह की हत्या में ग्यारह शूटर बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत का गर्माया मामला, दो दिन पहले बेटे की हुई थी MLA दिव्या मदेरणा से नोक-झोंक

वे कल शाम बाजार जा रहे थे इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। आज उनके इलाके में नया पटवारी कार्यालय खुलना था। उसका उद्घाटन किया जाना था। उसी के बंदोबस्त में मेहताब सिंह लगे हुए थे। पुलिस ने देर रात से आज सवेरे तक बीस से जगहों पर छापे मारे हैं, लेकिन पुलिस को एक आरोपी तक नहीं मिल सका है। पूरे जिले के कांग्रेसी नेताओं का अस्पताल में जुटना शुरू हो गया है।

Story Loader