1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत का गर्माया मामला, दो दिन पहले बेटे की हुई थी MLA दिव्या मदेरणा से नोक-झोंक

फलोदी जिले के चाखू पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल चैनाराम बाना (51) की शुक्रवार तड़के थाना परिसर में ही बने पानी के टांके में डूबने से संदिग्ध मौत हो गई। वे दुर्घटनावश डूब गए थे अथवा आत्महत्या की है, इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 9 Sep 2023, 11:37 AM IST

maderna.jpg

जोधपुर. फलोदी जिले के चाखू पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल चैनाराम बाना (51) की शुक्रवार तड़के थाना परिसर में ही बने पानी के टांके में डूबने से संदिग्ध मौत हो गई। वे दुर्घटनावश डूब गए थे अथवा आत्महत्या की है, इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। चैनाराम का बेटा खेमाराम चाखू का उप प्रधान है। दो दिन पहले खेमाराम और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा के मध्य नोक झोंक हो गई थी। राजनीतिक दबाव में पुलिस ने उप प्रधान को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से ही कांस्टेबल पिता चैनाराम क्षुब्ध थे। घटना की सूचना के बाद फलोदी एडिशनल एसपी व वृताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : 1 दिन में 3 जगह लगी आग, चलते- चलते ट्रक बन गया आग का गोला, खजूर फार्म जलकर राख


ओसियां उपखंड के गांव बाना का बास के रहने वाले चैनाराम वर्ष 1989 में पुलिस में भर्ती हुए थे। एक साल पहले ही बाप उपखंड के चाखू थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर लगाए गए। वे गुरुवार रात को गश्त पर थे। शुक्रवार तड़के थाने पहुंचे और टांके से पानी लेने चले गए। कुछ देर बाद टांके में उनका शव नजर आया।