17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर में कांग्रेस का परचम, जिला प्रमुख सहित बनाए चार प्रधान

- पंचायत चुनाव: राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी व धौलपुर में बने कांग्रेस के प्रधान- भाजपा को मात्र सैंपऊ पंचायत समिति से करना पड़ा संतोष- सरमथुरा में निर्दलीय बनीं प्रधान

2 min read
Google source verification
Congress's flag in Dholpur, four heads including district chief

धौलपुर में कांग्रेस का परचम, जिला प्रमुख सहित बनाए चार प्रधान

धौलपुर में कांग्रेस का परचम, जिला प्रमुख सहित बनाए चार प्रधान
- पंचायत चुनाव: राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी व धौलपुर में बने कांग्रेस के प्रधान
- भाजपा को मात्र सैंपऊ पंचायत समिति से करना पड़ा संतोष
- सरमथुरा में निर्दलीय बनीं प्रधान

धौलपुर. धौलपुर में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने फतेह हासिल की है। पार्टी ने जिला प्रमुख सहित चार पंचायत समितियों में प्रधान बनाए हैं। कांग्रेस की भगवान देवी जिला प्रमुख बनी हैं। वहीं, भाजपा एकमात्र पंचायत समिति में प्रधान बना पाई है। एक पंचायत समिति में बाजी निर्दलीय के हाथ रही है। यहां कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके संजय जाटव की मां निर्दलीय प्रधान बनी हैं।

कांग्रेस की भगवानदेवी बनीं जिला प्रमुख

धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी जिला प्रमुख बनी हैं। भगवान देवी पूर्व में भी जिला प्रमुख रह चुकी हैं। शनिवार को जिला परिषद में हुए मतदान में भगवान देवी को 19 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी पवनेश शर्मा को मात्र 4 मत मिले। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को क्रॉस वोटिंग का भी सामना करना पड़ा। यहां भाजपा के छह सदस्य जिला परिषद के लिए चुनकर आए हैं। वहीं, कांग्रेस के 17 सदस्य चुनकर आए हैं। जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के दो सदस्य तोड़ कर अपनी ओर मिला लिए।

ये बने प्रधान

धौलपुर में कांग्रेस की सीता देवी प्रधान बनीं। उन्हें 18 मत मिले। वहीं, भाजपा की प्रियंका को 5 मत मिले। राजाखेड़ा में कांग्रेस की लता कंवर प्रधान बनीं। लता को 21 मत मिले। वहीं, भाजपा की सुधा को 4 वोट मिले। बाड़ी में कांगे्रस के अजय सिंह परमार प्रधान बने। परमार बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के पुत्र हैं। अजय को 21 मत मिले। वहीं, भाजपा की प्रियंका को 4 मत मिले। बसेड़ी में कांग्रेस के अमित सिंह परमार निर्विरोध प्रधान चुने गए। सैंपऊ में भाजपा के तुलसीराम प्रधान बने। उन्हें 16 मत मिले। वहीं, कांग्रेस के दीपसिंह को 7 मत मिले। सरमथुरा में बाजी निर्दलीय के हाथ रही। यहां निर्दलीय द्रोपति देवी निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।