
दस्यु मुकेश का सहयोगी बबलू ठाकुर गिरफ्तार, कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
दस्यु मुकेश का सहयोगी बबलू ठाकुर गिरफ्तार, कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
धौलपुर. राजाखेड़ा थाना इलाके के गांव धारापुरा के जंगलों से कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह के सक्रिय सदस्य बबलू ठाकुर उर्फ विजय पाल उर्फ धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर दुनाली बंदूक, एक पिस्टल एवं एक देसी तमंचा और 46 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर गिरोह के अन्य आरोपियों को पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए है।
जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में बदमाश डकैत एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्यवाही कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया रविवार को राजाखेड़ा थाना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली के कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य बबलू ठाकुर उर्फ विजय पाल उर्फ धर्मेंद्र पुत्र नाहर सिंह निवासी धारापुरा गांव में आया हुआ है। मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा थाना, मनिया थाना पुलिस, दिहोली थाना, डीएसटी टीम, ईआरटी टीम, क्यूआरटी टीम के साथ साइबर सैल को साथ लेकर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर धारापुरा के जंगलों से बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर दुनाली बंदूक, एक पिस्टल, एक 315 बोर का देशी तमंचा के साथ 46 बोर के जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बबलू ठाकुर को विजय पाल उर्फ धर्मेंद्र डकैत मुकेश ठाकुर गैंग का सक्रिय सदस्य हैं और इसके खिलाफ दिहौली, राजाखेड़ा थाने पर पूर्व में भी मामले दर्ज है।
इन पुलिसकर्मियों की रही उल्लेखनीय भूमिका
बदमाश को पकडऩे के लिए चलाए गए अभियान में मनियां पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, राजाखेड़ा थाना प्रभारी हनुमान सहाय, मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार, दिहौली थाना प्रभारी वीघाराम, राजाखेड़ा थाने एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, राजाखेड़ा थाने के कांस्टेबल मोहन सिंह, बलवीर सिंह, भंवर सिंह, विजय प्रताप व लक्ष्मीनारायण की उल्लेखनीय भूमिका रही। जबकि डीएसटी टीम, ईआरटी टीम, क्यूआरटी टीम के साथ साइबर सैल का विशेष योगदान रहा।
Published on:
30 Mar 2021 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
