
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर एक डीजे साउंड की दुकान में महिला और युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना से मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थाना पुलिस ने दुकान के शटर को छैनी-हथौड़े से तुड़वाकर जब खुलवाया तो दुकान के अंदर लगे पंखे से एक महिला और युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर दुकान के बगल से गुजर रहे कुछ लोगों को दुकान के अंदर से जब बदबू आई तो उन्होंने दुकान के अंदर मोबाइल लगाकर देखा तो उन्हें दुकान में फांसी के फंदे से एक महिला और युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना लोगों में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मामले की सूचना राजाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मैकेनिक को बुलवाकर छैनी-हथौड़े की सहायता से दुकान का शटर तुड़वाया जहां दुकान के अंदर लगे पंखे से एक महिला और युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक महिला और युवक का शव करीब 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
डीजे साउंड की दुकान में पंखे से लटके मिले महिला और युवक के शव की शिनाख्त हो चुकी है युवक की पहचान राजाखेड़ा के गांव खुडिला का पुरा निवासी कन्हैया उर्फ श्रीकृष्ण पुत्र अर्जुन सिंह उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है वहीं महिला की पहचान उषा पत्नी बृजेन्द्र निवासी रहलई जिला आगरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक कन्हैया 16 तारीख को सुबह 10:00 बजे रोजाना की तरह घर से राजाखेड़ा काम के लिए निकला था।लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा ऐसे में परिजनों ने उसके परिचितों सहित रिश्तेदारी में जांच पड़ताल की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। मृतक युवक और महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही शादीशुदा हैं युवक पर दो बच्चे हैं वहीं महिला पर दो लड़के और एक लड़की हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
Published on:
18 Sept 2023 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
