खुलेआम सोशल मीडिया में हथियार के साथ खिलवाड़ करने के बावजूद पुलिस को भनक नहीं लगी है।
धौलपुर कस्बे के युवक को हथियार का लाइसेंस मिलने की खुमारी इस कदर चढ़ी कि सोशल मीडिया में हथियार सहित फोटो डाल खुलेआम कानून का उल्लंघन करने लगा। युवक के मित्रों ने सोशल मीडिया पर नगर पालिका सरमथुरा के ग्रुप में हथियार सहित फोटो शेयर कर बधाइयां दी जाने लगी, जबकि हथियारों का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना आर्म्स एक्ट 1959 व आईटी एक्ट 2000 के तहत दंडनीय है।
खुलेआम सोशल मीडिया में हथियार के साथ खिलवाड़ करने के बावजूद पुलिस को भनक नहीं लगी है, जबकि शहर के सोशल मीडिया ग्रुपों में पोस्ट खूब वायरल हुई हैं।
गंभीर बात यह है कि उक्त युवक ने पूर्व में भी झूठी शिकायत कर परेशान करने का आरोप लगे हैं। विशेष बात ये है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाव में हुए आंतकी हमले के बाद इन दिनों गृह मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की हुई है। पुलिस लगातार जिले में सीएलजी बैठक कर रही है लेकिन इसके बाद भी स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। जबकि पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी करने का जोर-शोरों से दावा करती है।